चमक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री इस तरह की घटना के पीछे की वजह क्या मानते हैं आप ?
देखिए, अपराध वहीं होता है जहां पर पैसा होता है। एक बड़ी प्रसिद्ध पुरानी कहावत है जर, जोरू, जमीन, यही तीन कारण अपराध के होते हैं। पंजाब में लोगों के पास बहुत जमीन है। जमीन का एक छोटा सा हिस्सा बेचकर अल्बम निकाल दिया क्योंकि वहां हर एक को गाने का शौक है। पंजाब में ढाबे पर बैठने वाला लड़का भी गा रहा है। पंजाब में पॉलिटिशियन, क्रिकेटर के अलावा बाकी सब सिंगर है। संगीत की इतनी कदर है, यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन इसके पीछे नकारात्मक बातें भी बहुत हैं। वह है आपसी जलन और ईर्ष्या। कलाकार को जब कामयाबी मिलती है तो उसकी सहनशीलता कम हो जाती है।