फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में पार्टी करने के लिए गुरु रंधावा ने मांगी माफी, बताया किस वजह से हुई भूल

Wed, 23 Dec 2020 05:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरु रंधावा - फोटो : फाइल
मुंबई में पार्टी विवाद को लेकर सुरेश रैना और सुजैन खान के बाद गायक गुरु रंधावा ने अपनी सफाई पेश की है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने एक नाइट क्लब में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं। कोरोना की वजह से लगे नाइट कर्फ्यू को लेकर इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस दौरान गुरु रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
गुरु रंधावा - फोटो : amar ujala mumbai
अब गुरु रंधावा की टीम ने इसे लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह दिल्ली के लिए सुबह निकलने से पहले पिछली रात अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई में डिनर कर रहे थे। उन्हें रात्रि कर्फ्यू की जानकारी नहीं थी। अपनी इस भूल के लिए गुरु क्षमा चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुरु रंधावा - फोटो : amar ujala
गुरू की तरफ से ये वादा किया गया है कि वे भविष्य में सरकार के सभी प्रोटोकॉल्स और कोरोना की गाइडलाइन्स का अच्छी तरह से पालन करेंगे। वह देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और भविष्य में उसी दायरे में रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

4 of 6
सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुजैन खान ने दी सफाई
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'सविनय स्पष्टीकरण, बीती रात मैं एक दोस्त के जन्मदिन पर डिनर पर गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने ड्रैगन फ्लाई क्लब जाने का फैसला किया। रात  2.30 बजे अधिकारी वहां पहुंचे। क्लब के लोग और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई और सभी मेहमानों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।'
विज्ञापन

5 of 6
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन ने आगे लिखा कि 'आखिर में हमें छह बजे घर जाने की इजाजत मिल गई थी। इसलिए मीडिया में आ रही गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से गलत और गैरजिम्मेदाराना हैं। मुझे नहीं पता है कि हमसे रुकने को क्यों कहा गया और क्लब वालों ने अधिकारियों से क्या बात की? मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपना पक्ष रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस का बहुत सम्मान करती हूं और वह हमें सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत के बिना हम सुरक्षित नहीं घूम सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुरेश रैना ने क्या कहा
सुरेश रैना की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि, 'दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले सुरेश रैना को उनके एक दोस्त ने फटाफट डिनर के लिए आमंत्रित किया था। रिलीज में कहा गया कि रैना हमेशा नियमों का पालन करते हैं और भविष्य में भी वह इन नियमों का पालन करना जारी रखेंगे। 

ओटीटी पर इस हफ्ते रोहन की डबल धमाका की तैयारी, एक दिन के अंतराल पर होंगी दोनों सीरीज रिलीज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें