फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन कुमार: 'बहुत पूजा कर ली, अब ऊपर जाकर करना', कैसेट किंग पर बंदूक तानकर बोला था हत्यारा

Wed, 05 May 2021 07:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : Twitter
भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाने वाले टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की पांच मई को जन्मतिथि है। उनका पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही शोहरत की उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। संघर्षपूर्ण जीवन बिताने के बाद अपने संगीत और उसके प्रति लगन से उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया। आज उनकी जन्मतिथि पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन

2 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गुलशन कुमार शुरुआती समय में अपने पिता चंद्र भान दुआ के साथ दिल्ली की दरियागंज मार्केट में जूस की दुकान चलाते थे। इसके बाद ये काम छोड़ उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोली जहां वो सस्ते में गानों की कैसेट्स बेचते थे।
विज्ञापन

3 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद तो गुलशन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोली। धीरे-धीरे वह भक्ति गीत और भजन गाने के चलते लोगों में जगह बना बैठे।गुलशन कुमार की कंपनी ने करीब 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। गुलशन ने बढ़ते व्यापार को देख आर्थिक और फिल्मी नगरी मुंबई में कदम रखना मुनासिब समझा। 

4 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : गुलशन कुमार
इसके साथ ही गुलशन कुमार ने कई सारे गायकों को लॉन्च भी किया जिसमें सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे नाम शामिल हैं। यहां तक कि गुलशन कुमार ने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई हालांकि वह जगह बनाने में फेल हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कम ही समय में गुलशन कुमार ने अपने लिए ऐसी सफलता अर्जित कर ली थी कि वो कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगी और शायद इसी वजह से उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों को शायद ये रास नहीं आया कि एक छोटी सी म्यूजिक कंपनी से शुरुआत करने वाला शख्स कैसे म्यूजिक जगत में तहलका मचा सकता है?
विज्ञापन

6 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : गुलशन कुमार
मुंबई में जब गुलशन कामयाब होने लगे, लेकिन 12 अगस्त 1997 का दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। सूत्रों के अनुसार, गुलशन की हत्या करने के लिए शार्प शूटर्स लाए गए थे।

 
विज्ञापन

7 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : गुलशन कुमार
गुलशन कुमार हर रोज उस मंदिर में आरती करते थे। उस दिन सुबह ठीक 10: 40 पर उन्होंने मंदिर में पूजा समाप्त की और जैसे ही अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, लंबे बालों वाला एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर खड़ा हो गया और उसने चिल्लाकर कहा- बहुत पूजा कर ली अब ऊपर जाकर पूजा करना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात को बोलते ही उस आदमी ने गुलशन कुमार को गोली मार दी। गोली सीधे उनके सिर पर लगी।

8 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वहीं मौजूद और 2 अज्ञात लोगों ने उन पर करीब 16 बुलेट की फायरिंग कर दी और उनके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया। हत्या के आरोप में अब्दुल रऊफ को गिरफ्तार किया गया, हालांकि तब उनकी हत्या के लिए संगीत निर्देशक नदीम को भी जिम्मेदार माना जा रहा था। साल 2001 में रऊफ ने अपना गुनाह कबूल लिया और अप्रैल 2002 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस बीच रऊफ जेल से फरार हो गया और वह बांग्लादेश भाग गया।


 

9 of 10
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media
गुलशन कुमार की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह बिखर चुका था और सारी जिम्मेदारी बेटे भूषण कुमार पर आ गई। भूषण ने बखूबी पिता के मेहनत से खड़े किए हुए कारोबार को संभाला और आज टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन

10 of 10
गुलशन कुमार
बता दें कि गुलशन के नाम से वैष्णो देवी में भंडारा भी कराया जाता है। इतना ही नहीं बेटे भूषण ने वैष्णो देवी मंदिर में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला से शादी की थी। गुलशन कुमार की एक बेटी तुलसी कुमार प्लेबैक सिंगर और दूसरी बेटी खुशाली कुमार मॉडल और डिजाइनर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें