फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: तलाक के बाद फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कल्लिरोई-गुलशन, दोबारा शादी पर क्या बोले अभिनेता?

Thu, 09 Nov 2023 11:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुलशन देवैया और कल्लिरोई तजियाफेटा की शादी 2012 में हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था। हाल ही में एक बातचीत में गुलशन ने अपनी और कल्लिरोई की कहानी को बेहद दिलचस्प बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
Gulshan Devaiah Kallirroi Tziafeta - फोटो : सोशल मीडिया
दहाड़ अभिनेता गुलशन देवैया अपनी पूर्व पत्नी कल्लिरोई तजियाफेटा के साथ अपने रिश्ते को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि वह कैसे तलाक के बाद भी बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं। गुलशन ने कल्लिरोई को डेट करने का खुलासा करते हुए कहा कि दोस्ती से अब वे वापस कोर्टशिप पर आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कल्लिरोई तजियाफेटा-गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन देवैया और कल्लिरोई तजियाफेटा की शादी 2012 में हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था। हाल ही में एक बातचीत में गुलशन ने अपनी और कल्लिरोई की कहानी को बेहद दिलचस्प बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में बात करने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि वह चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि भले ही लोगों के बीच बुरी चीजें होती रहती हैं, लेकिन जो बचाने लायक है, उन चीजों को हमेशा सुधारा भी जा सकता है।  

Tiger 3: जूनियर टाइगर के किरदार पर अभी से सबकी नजर, हिंदी सिनेमा में दिख रहा इन नए बाल कलाकारों का दबदबा
विज्ञापन

3 of 5
कल्लिरोई तजियाफेटा-गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन से उनकी पूर्व पत्नी को डेट करने को लेकर सवाल किया गया और इसके पीछे की कहानी पूछी गई। गुलशन ने शुरुआत से इसके बारे में बताते हुए कहा कि जब वह यात्रा कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात कल्लिरोई तजियाफेटा से हुई थी और उन्हें प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन एक समय बाद चीजें मुश्किल होने लगी थीं। 

Wednesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी '12वीं फेल' और 'लियो' का धमाका बरकरार, जानें कैसा रहा कारोबार

4 of 5
कल्लिरोई तजियाफेटा-गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'सिर्फ प्यार में होना ही काफी नहीं था। हम एक-दूसरे के साथ लगातार बातचीत करने के इच्छुक नहीं थे और फिर मैं एक ऐसे पेशे में भी काम कर रहा था जो बेहद अस्थिर और अप्रत्याशित है। तो आप ऐसा कुछ चाहते हैं, जो आपके जीवन में उसे संतुलित करने के लिए हो। मैं निराश था कि मेरी शादी मुझे वह स्थिरता नहीं दे रही थी।' इसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्लिरोई तजियाफेटा-गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि उन्हें बाद में एहसास हुआ कि एक-दूसरे के लिए उनका प्यार अभी भी कायम है। गुलशन देवैया ने कहा, 'हमने इसे दोस्ती के रूप में बदल दिया, और हम ऐसा कर सके। मैं वास्तव में उसका भी आभारी हूं कि उसने प्रयास किए और मैं अपने प्रयासों से काफी खुश हूं। तो दोस्ती से और यह कोर्टशिप तक वापस आ गया है।' वहीं उन्होंने शादी के सवाल पर कहा, 'मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। मैं बस यहीं रहना चाहता हूं और अभी इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।' 

Samantha: 'जिंदगी के निचले स्तर पर चली गई हूं', नागा चैतन्य संग तलाक और अपनी बीमारी पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें