फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: लखनऊ में वायरल हो रहा गोविंदा के कार्यक्रम का पोस्टर, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई

Sun, 21 Nov 2021 04:33 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सेलेब्स के नाम और तस्वीरों का प्रयोग करके बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करना और मोटी रकम कमाना कोई नई बात नहीं है। देश में आए दिन ऐसे कई कार्यक्रम की जानकारी सामने आती है जिसमें किसी बड़ी हस्ती के शिरकत करने की घोषणा कर लाखों की बुकिंग कर ली गई और बाद में आयोजक अपने दावों से मुकर गए। ऐसे में आयोजकों के खिलाफ तो लोगों का गुस्सा फूटता ही है, लेकिन साथ ही सेलेब्स की छवि पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
govinda - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों लखनऊ में एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों को फिल्मस्टार गोविंदा से मिलने का मौका मिलेगा साथ ही वे गोविंदा के साथ बैठकर खाना भी खा पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Govinda - फोटो : Social Media
पोस्टर के मुताबिक आगामी 20 दिसंबर को निर्धारित इस कार्यक्रम का आयोजन ईलाइट प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। यह एक बिजनेस आयोजन अवॉर्ड का कार्यक्रम है।

4 of 5
govinda
इतना ही नहीं, पोस्टर में टिकट बुक करने को लेकर दो फोन नंबर भी दिए गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि गोविंदा को खुद इस कार्यक्रम  के बारे में जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इस तरह के किसी भी दावे को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा ने शेयर की वायरल पोस्टर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा ने वायरल पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा 'फॉल्स न्यूज'। मालूम हो कि गोविंदा हाल में ही टिप टिप बरसा पानी नाम से अपना नया गाना लेकर आए हैं। इसे लिखने और गाने का काम भी उन्होंने खुद किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें