फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda-David Dhawan: गोविंदा और डेविड धवन के बीच वर्षों बाद दूर हुई कड़वाहट, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Mon, 20 Nov 2023 03:13 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस महीने की शुरुआत में दिवाली से पहले गोविंदा ने डेविड धवन के एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थीं। एक सुनीता और एक डेविड।' 
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और डेविड धवन के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों ने साथ में मिलकर कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, दीवाना मस्ताना और हसीना मान जाएगी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। निर्माता रमेश तुरानी की दिवाली पार्टी में फिर से मिले और इस बात का संकेत दिया कि उन्होंने सुलह कर ली है। अपने मुद्दों को सुलझाने के बाद दोनों दूसरी बार इस दिवाली पार्टी में मिले थे।  
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों को अब भी लगता है कि हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। ये उनका प्यार है। हमारा पैच-अप पहले ही हो चुका था। यह हमारी दूसरी मुलाकात थी। यह दिवाली पार्टी थी, जहां हमने अच्छा खाना खाया और अच्छा समय बिताया। हम अतीत को याद करने में विश्वास नहीं करते। इस पर विचार क्यों? यह जरूरी नहीं है। जो बीत गई सो बात गई। हमने फिल्मी बातचीत को प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने केवल सुखद यादों के बारे में बात की और वे बहुत सारी थीं।  '

Bollywood Stars: फिल्म रिलीज से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे, आज भी याद करते हैं फैंस
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दिवाली से पहले गोविंदा ने डेविड धवन के एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थीं। एक सुनीता और एक डेविड।' साथ में लाल दिल वाला इमोजी साझा किया। 

4 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड पार्टियों में अपनी अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'मैं 19-20 साल बाद किसी इंडस्ट्री पार्टी के लिए निकला क्योंकि यह एक इंडस्ट्री पार्टी थी न कि कोई ग्रुप पार्टी। रमेश तौरानी एक अच्छे इंसान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड पार्टियां समूह पार्टियां बन गई हैं और आप अगर एक समूह से संबंधित नहीं हैं, तो आपको आमंत्रित नहीं किया जाता है।' 

सोलह श्रृंगार और लंबी मांग भरके नेहा मर्दा ने की छठ पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी असामाजिक नहीं हूं, और मैं ग्रुप बनाने में विश्वास नहीं करता। उस समय लोग कहते थे कि गोविंदा, शक्ति कपूर, करिश्मा कपूर और डेविड धवन एक ग्रुप हैं। मैं उससे भी सहमत नहीं था। हम सभी कलाकार हैं जिन्होंने एक साथ काम किया है।' बता दें कि वर्ष 2019 में अभिनेता ने अपने और निर्देशक डेविड धवन के बीच क्यों अनबन हुई, इसपर भी बात की थी।  

Animal Trailer: इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर, निर्देशक ने तस्वीर साझा कर बताई तारीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें