सुष्मिता सेन
- फोटो : Instagram
चारू असोपा के मां बनने के बाद सुष्मिता सेन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने हाथों से हार्ट शेप बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने लिखा, ‘दिवाली से ठीक पहले आती है लक्ष्मी। यह एक कन्या है। बधाई हो बधाई हो असोपा और राजीव सेन। यह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह ही बुआ बन बनी हूं। अभी बच्चे की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए चारू ने हमारी नन्ही परी को जन्म देने से ठीक पहले की तस्वीरें साझा कीं, मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला। इसे इतना सुंदर और शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए डॉक्टर रश्मि को धन्यवाद। आप सबसे अच्छी हैं। असोपा और सेन परिवार, 3 पोते-पोतियों, सभी लड़कियों को बधाई।’