फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अजय देवगन की ये हीरोइन बनी मां, एक साल बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Tue, 12 Oct 2021 10:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आईं अभिनेत्री श्रिया सरन से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी पर चल रही सभी अफवाहों पर अब विराम लगा दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस राज से पर्दा हटा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री एक साल पहले ही मां बन चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब इस खुशखबरी को अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने पति और बेटी संग नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए श्रिया ने कैप्शन में लिखा- हैलो दोस्तों, साल 2020 में मेरा क्वारंटीन बेहद खूबसूरत और पागलपन से भरा रहा। उस वक्त जब सारी दुनिया एक अलग तरह की उथल-पुथल से गुजर रही थी हमारी दुनिया बदल चुकी थी। इस दौरान हमें तोहफे में एक खूबसूरत परी मिली, जिसके लिए हम भगवान का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया सरन ने साल 2018 में एंड्री कोश्चिव से राजस्थान में शादी की थी। दोनों पहली बार मालदीव में मिले थे। शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही थी। शादी के बाद वे अपने पति के साथ स्पेन के बर्सिलोना में रहती थीं।  हालांकि, एक्ट्रेस साल 2020 में अपने पति के साथ वापस भारत लौट आई हैं। वहीं, मां बनने के बाद से ही श्रिया अपने जीवन के इस नए अनुभवों को एंजॉय कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया सरन साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2001 से अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रिया की पहली हिंदी फिल्म तुझे मेरी कसम थी, जिसमें वह जेनेलिया और रितेश देशमुख के नजर आई थीं। इसके बाद वे साल 2007 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म आवारापन में नजर आई थीं।

4 of 5
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा वे बॉलीवुड के कई सारे आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से बड़ी कामयाबी और लाइमलाइट मिली। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली हिंदी फिल्म सब कुशल मंगल थी। फिलहाल वह कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जिसमें फिल्म RRR भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रिया सरन- एंड्री कोश्चिव - फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया के पति एंड्री एक रशियन टेनिस प्लेयर और आंत्रप्रेनर हैं, जो बार्सिलोना में रहते थे। हालांकि, अब वह श्रिया के साथ इंडिया शिफ्ट हो चुके हैं। श्रिया ने एक इंटरव्यू में एंड्री की तारीफ करते हुए कहा था कि भगवान ने मुझपर काफी दया की और मुझे एंड्री जैसा सपोर्टिव पार्टनर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें