भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। मनोज की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, जो बाद में टूट गई। अब उनकी पत्नी रानी तिवारी के अफेयर की खबरें आ रही हैं। रानी तिवारी एक मशहूर पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसी खबरें हैं कि रानी तिवारी उर्फ प्रतिमा पांडे पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी, निर्माता अरुण तिवारी की बहन हैं। अरुण तिवारी वहीं निर्माता हैं, जिन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी को प्रोड्यूस किया था। एकम बावा हाल में अपने एक नए गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। इससे पहले वो ललकारे, गन vs बोलियां, अदब जट्ट जैसे गानों को गा चुके हैं।