फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सितारों ने खलनायक बन जीता लोगों का दिल, रणवीर सिंह इस एक्टर पर पड़े भारी

Mon, 03 May 2021 11:51 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनू सूद, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदारों से खूब प्रयोग किए और दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। आमतौर पर अभिनेता पर्दे पर हीरो बनकर वाहवाही बटोरते हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो खलनायक बनकर ही छा गए। ना अपने अभिनय से बल्कि लुक्स से भी हीरो पर भारी पड़ गए। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे अभिनेताओं पर जो पर्दे पर खलनायक के रोल में दिखे लेकिन लुक्स की वजह से उन्होंने तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

2 of 11
पानीपत
संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने पूरे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। लंबी चौड़ी कद काठी वाले संजय दत्त कई फिल्मों में खलनायक बने। हीरो के किरदार में तो संजय दत्त फिट बैठे ही, विलेन बनकर भी उन्होंने लोगों का दिल जीता। उन्होंने फिल्म वास्तव, अग्निपथ और पानीपत में विलेन का किरदार किया है। 
विज्ञापन

3 of 11
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय
टीवी अभिनेता रोनित रॉय ने बॉलीवुड में भी अपना खूब दम दिखाया। वह फिल्म बॉस, गुड्डू रंगीला, उड़ान और काबिल में खलनायक बने। उनके हर एक किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 

4 of 11
सैफ अली खान - फोटो : तानाजी
सैफ अली खान
सैफ अली खान को देखकर पहले कौन कह सकता था कि वह विलेन के किरदार में फिट बैठ सकते हैं। सैफ उन कलाकारों में से एक हैं जो हर एक किरदार में खुद को अच्छे ढाल लेते हैं। फिल्म ओमकारा में उनके किरदार को देखकर तो हर कोई हैरान रह गया। उसके बाद तानाजी में भी सैफ विलेन बनकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : सिंबा
सोनू सूद
लॉकडाउन में लोगों की मदद कर सोनू सूद असल जिंदगी के हीरो बन गए हैं। हालांकि पर्दे पर उन्हें खलनायक के किरदार में ही ज्यादा देखा गया। सोनू सूद ने दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार किए हैं।
विज्ञापन

6 of 11
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्युत जामवाल
मार्शल आर्ट्स में निपुण विद्युत जामवाल ने फिल्म फोर्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में हीरो की भूमिका में जॉन अब्राहम नजर आए। विद्युत जामवाल ने अपने किरदार से इस कदर छाप छोड़ी थी कि हर अवॉर्ड फंक्शन में वह छाए रहे।
विज्ञापन

7 of 11
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश फिल्मों में हीरो बनकर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन जिन फिल्मों में वह विलेन बने उनसे जरूर सुर्खियां बटोरी। अभिनेता ने फिल्म प्लेयर्स, वजीर, गोलमाल अगेन और साहो में विलेन का किरदार निभाया। इसमें उनके अभिनय की भी तारीफ हुई।

8 of 11
राहुल देव
राहुल देव
मॉडल और अभिनेता राहुल देव की गिनती हैंडसम हंक में होती है। राहुल देव ने फिल्म चैंपियन, फुटपाथ, आवारा पागल दीवाना और सुपारी सहित कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। 

9 of 11
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख
ज्यादातर कॉमेडी फिल्में करने वाले रितेश देशमुख भी विलेन का रोल कर चुके हैं। रितेश देशमुख ने फिल्म एक विलेन और मरजावां में निगेटिव किरदार किया है। दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। 

10 of 11
निकितन धीर, कृतिका सेंगर - फोटो : Social Media
निकितिन धीर
अपनी बॉडी और लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाले अभिनेता निकितिन धीर वैसे तो कम ही फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन जिन फिल्मों में भी वह दिखे वाहवाही जरूर बटोरी। निकितिन धीर जोधा अकबर, रेडी, चेन्नई एक्सप्रेस और मिशन इस्तांबुल में खलनायक बने। 
विज्ञापन

11 of 11
पद्मावत में रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का पद्मावत का रोल भला कौन भूल सकता है। भले ही फिल्म में रणवीर सिंह का किरादर निगेटिव रहा हो लेकिन उनकी चर्चा शाहिद कपूर से ज्यादा रही। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें