फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: खूबसूरती बेमिसाल पर फिल्मों में सफल नहीं हो पाईं ये हसीनाएं, इस अभिनेत्री ने तो छोड़ा था हिट सीरियल

Mon, 03 May 2021 11:51 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एवलिन शर्मा, प्राची देसाई, यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को उनके दमदार अभिनय से परे उनकी फिटनेस और खूबसूरती के दम पर भी आंका जाता है। लेकिन कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में ऐसी भी हैं जो बेहद खूबसूरत होने के बावजूद इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं जो उन्हें मिलना चाहिए था। चलिए आज बात करते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होती हैं। नेहा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा नेहा ने बॉलीवुड में 'तुम बिन 2', 'यंगिस्तान', 'जयंताभाई की लव स्टोरी' और 'क्या सुपर कूल हैं हम' सहित कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन नेहा के हुस्न का जादू बॉलीवुड में चल नहीं पाया। बता दें कि नेहा राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। नेहा शर्मा बिहार के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यामी गौतम
टेलीविजन से फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री यामी गौतम भी खूबसूरती में प्रियंका और कटरीना को टक्कर देती हैं। यामी ने 'काबिल', 'बाला', 'विक्की डोनर', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सहित कुछ और फिल्मों में काम किया है। लेकिन यामी फिर भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में खुद को खड़ा नहीं कर पाईं।

4 of 6
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित कई और अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। साउथ इंडियन इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती बॉलीवुड में उनके किसी काम नहीं आई। इलियाना भी बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं चला सकीं।
विज्ञापन

5 of 6
एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा ने 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां', 'मैं तेरा हीरो' सहित कुछ और फिल्मों में काम किया है। बेहद खूबसूरत होने के बावजूद एवलिन को बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री नहीं मिल पाई। एवलिन फिल्मों में अभी छोटे- मोटे किरदार या साइड रोल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राची देसाई
प्राची देसाई
प्राची देसाई ने भी फिल्मों से पहले टेलीविजन सीरियल से इंडस्ट्री में कदम रखा था। प्राची ने जीटीवी के धारावाहिक 'कसम' से में बानी की मुख्य भूमिका निभाई थी। प्राची खूबसूरत होने के साथ- साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं। लेकिन तब भी फिल्मों में उनका सिक्का नहीं चल पा रहा है। प्राची ने 'बोल बच्चन', 'पुलिसगिरी', 'अजहर', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' सहित कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें