बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कल्कि केकलां यूं तो अपने बेबाक अंदाज की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय उनके सुर्खियों में होने की वजह अभिनेत्री की फिल्म 'गोल्फिश' है, जिसके जरिए वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वपसी कर चुकी हैं। 'ये जवानी है दीवानी', 'जिंदगी न मिलेगा दोबारा', 'देव डी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं कल्कि केकलां एक बार फिर अपनी अभिनय पारी की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बीते दिन 'गोल्डफिश' राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित की गई है।