फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-man: क्यों बप्पी लाहिड़ी पहनते हैं इतना सोना? जानिए इनका वजन और कीमत

Wed, 03 Nov 2021 02:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बप्पी लाहिड़ी
म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग कहा जाता है। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते हैं। लेकिन उनके सोना पहनने के पीछे का राज क्या है? इसको लेकर खुद बप्पी लाहिड़ी ने एक इंटरव्यू में बताया है। उन्होंने बताया था कि वो किसी मशहूर पर्सनैलिटी से काफी प्रभावित थे। उनको देखने के बाद उन्होंने भी अपना स्टाइल बनाने के लिए ऐसा किया। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन जितना सोना बप्पी दा पहनते हैं, उससे ज्यादा सोना उनकी पत्नी के पास है। इस बात का खुलासा 2014 में उनके द्वारा चुनावी में दिए हलफनामे से हुआ था। उन्होंने उस हलफनामे में बताया था कि खुद बप्पी दा और उनकी पत्नी के पास कितना सोना है? बप्पी दा ने भाजपा के टिकट से श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 5
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : Instagram
बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली से काफी प्रभावित थे। एल्विस अपने कॉन्सर्ट के दौरान सोने की चेन पहनते थे। बप्पी दा ने इंटरव्यू में बताया कि मैं जब एल्विस को देखता था तो सोचता था कि मैं जब मशहूर और सफल हो जाऊंगा तो अपनी भी एल्विस के जैसी छवि बनाऊंगा। इसके अलावा वो अपने सोना पहनने को काफी लकी भी मानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बप्पी लाहिडी़
2014 में दिए चुनावी हलफनामे के मुताबिक बप्पी दा के पास 754 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। इस बात को अब 7 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके पास ये सोना बढ़ा ही होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बप्पी दा की कुल संपत्ति 20 करोड़ से अधिक है।

4 of 5
बप्पी दा - फोटो : हिंदुस्तान टाइम्स
बप्पी दा की पत्नी की बात करें तो उनके पास ज्यादा सोना मौजूद है। उनकी पत्नी चित्रानी के पास 967 ग्राम सोना है और 8.9 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा उनके पास 4 लाख रुपए से ज्यादा कीमत वाले हीरे भी हैं। ये सारी जानकारी बप्पी दा ने अपने चुनावी हलफनामे में दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बप्पी लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
2014 में दिए हलफनामे के मुताबिक बप्पी दा के पास जितना सोना था, उसकी कीमत 35 लाख रुपए से ज्यादा होगी। जबकि चांदी की बात करें तो वो 2-2.5 लाख रुपए से अधिक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें