फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghoomer: 'मैंने उनसे काम के प्रति ईमानदारी सीखी है', अभिषेक ने पिता अमिताभ और शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल

Mon, 14 Aug 2023 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन अभिनेत्री सैयामी खेर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक क्रिकेट कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। अब हाल ही में, अभिषेक ने अपने पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान के काम के प्रति समर्पण के बारे में बात की है और खुलकर तारीफ की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
'रिफ्यूजी' फिल्म में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक ने अपने हालिया इंटरव्यू में बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि उन्हें बचपन में अपने पिता से ज्यादा मिलने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह काम में काफी बिजी रहते थे और आज भी ऐसा करना जारी रखते हैं।  अभिषेक ने इस बात का भी खुलासा किया कि बचपन से लेकर आज तक एक चीज जो नहीं बदली वह है अमिताभ बच्चन का काम के प्रति डेडिकेशन।

Monday Flashback: जब नूतन को नहीं मिली थी अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में जाने की इजाजत, गार्ड से हुई थी खूब बहस

विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं बड़ा हो रहा था तो कई हफ्ते ऐसे होते थे, जब मैं अपने पिता को नहीं देख पाता था। वह मुझसे लगभग 10 फीट की दूरी पर बिस्तर पर सोते थे क्योंकि वह मेरे जागने से पहले काम पर चले जाते थे। इसलिए भले ही हम एक ही छत के नीचे रह रहे थे, लेकिन मुझे उन्हें देखने का ज्यादा मौका नहीं मिला। इसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि उन्हें कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी।’

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेट पर शाहरुख के काम को लेकर अभिषेक ने कहा, ‘शाहरुख एक सहायक की तरह हैं। वह घड़ी भी नहीं देखते हैं। काम को लेकर वह काफी सीरियस हैं और काम के वक्त केवल काम की बात ही करते हैं। उनकी सफलता का राज भी यही है कि वह अपने काम के प्रति काफी ईमानदार हैं।’

Akshay Kumar: 'ए' सर्टिफिकेट हटाकर 'यूए' करना चाहिए', 'ओएमजी 2' देखकर सेंसर बोर्ड से गुजारिश कर रहे दर्शक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही, आर बाल्की की 'घूमर' में सैयामी खेर के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो सैयामी के किरदार को कोचिंग देता है और उसे देश के लिए खेलने के लिए प्रेरित करता है। यह फिल्म 18 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।शाहरुख और अभिषेक ने कभी अलविदा ना कहना और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Shammi Kapoor: एक दिन में 100-100 सिगरेट पी जाने वाले एक्टर की कहानी, जिसके जैसा दूसरा कोई नहीं बन पाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें