फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Rawat: जब प्रदीप रावत के घर आधी रात को आमिर खान ने किया फोन, अभिनेता की बहन ने दिया था यह जवाब

Sat, 18 May 2024 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रदीप रावत कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। उन्हें लगान में देवा, सरफरोश में सुल्तान और गजनी के किरदार के लिए लोगों की खूब प्रशंसा मिली थी। हाल ही में एक बातचीत में अभिनेता ने कई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने उस पल को भी याद किया जब उन्हें आमिर खान की तरफ से लगान की पेशकश की गई थी।
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता
विज्ञापन

2 of 5
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने अपने हालिया साक्षात्कार में बताया कि देवा की भूमिका पहले मुकेश ऋषि को ऑफर की गई थी, लेकिन जब वे व्यस्तता की वजह से इसमें काम नहीं कर सके तो मुकेश की जगह पर उनका चयन किया गया। इस बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सरफरोश में सलीम की भूमिका निभाने वाले मुकेश ऋषि ने देवा की भूमिका को अस्वीकार कर दिया था? इस पर जवाब देते हुए प्रदीप ने साफ किया कि मुकेश पहले से ही दक्षिण में छह फिल्मों में व्यस्त थे और तारीखें नहीं निकाल पा रहे थे। इसी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने बताया कि आमिर ने उनके बारे में सोचा, क्योंकि उन दोनों ने हाल ही में सरफरोश में एक साथ काम किया था। फिल्म सरफरोश में प्रदीप ने सुल्तान का किरदार निभाया था। इस किरदार में उनकी अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। अभिनेता ने उस समय को याद करते हुए कहा, “लगान के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस काफी ज्यादा तारीखें चाहता था। चूंकि मुकेश ऐसा नहीं कर सके, इसलिए मैं इस फिल्म के लिए अगली पसंद था। मैंने अभी-अभी सरफरोश की थी, उसमें सुल्तान का किरदार निभाया था और आमिर को यह पसंद आया था।''

4 of 5
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद उन्होंने आमिर खान की ओर से आधी रात को उनके घर फोन करने की बात का भी जिक्र किया। इस मजेदार किस्से को साझा करते हुए प्रदीप ने बताया, ''मेरी बहन ने फोन उठाया और उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि फोन पर आमिर थे। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी बहन ने कहा था, 'क्यों बदमाशी कर रहे हो?'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रदीप ने आगे बताया कि इसके बाद आमिर ने फिर सरफरोश के लेखकों में से एक उमाशंकर पथिक को फोन दिया, जो कई बार प्रदीप के घर जा चुके थे। प्रदीप की बहन पथिक को जानती थी, इसलिए उन्हें विश्वास हुआ कि सच में फोन पर आमिर खान ही थे। प्रदीप ने कहा, "उन्होंने मेरी बहन से कहा कि कृपया प्रदीप को सुबह आमिर के कार्यालय आने, अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और लगान के लिए चेक लेने के लिए कहें। अभिनेता ने आगे बताया कि जब मैं 3 बजे शूटिंग के बाद घर पहुंचा तो मैंने देखा कि हर कोई जगा हुआ था, क्योंकि वे इतने उत्साहित थे कि आमिर खान ने फोन किया था।
Pratik Gandhi: ‘दो और दो प्यार’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी प्रतीक की अगली फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें