फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Kapur: वर्षों बाद गीता कपूर का छलका दर्द, शो के दौरान झेलनी पड़ी थी बॉडी शेमिंग, खुद किया खुलासा

Wed, 30 Nov 2022 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गीता कपूर बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर में से एक हैं। वह अब तक कई डांस रियलिटी शो को जज करती हुई दिख चुकी हैं। हाल ही में, मनीष पॉल के साथ उनके पॉडकास्ट पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।
Bhediya Box Office Collection: भेड़िया की कमाई गिरावट जारी, बुधवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पॉडकास्ट में मनीष पॉल ने बातचीत में गीता से सोशल मीडिया कमेंट्स और लोगों की धारणा के बारे में पूछा। उनके सवाल का जवाब देते हुए गीता ने कहा कि वह अब इन चीजों से परेशान नहीं होती हैं, लेकिन टेलीविजन पर अपने शुरुआती दिनों में वह इन कमेंट्स से प्रभावित हो जाती थीं। उन्होंने बताया, ''मुझे फैन मेल के जरिए काफी भद्दे कमेंट भेजते थे। एक दिन, मैं बहुत परेशान थी और सोच रही थी कि यह क्या हो रहा है। मेरे काम को कोई क्यों नहीं देख रहा है? मैं दो आदमियों के बीच में बैठी हूं और अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कोई नहीं देख रहा है।''
Filmy Wrap: मलाइका की प्रेग्नेंसी की फेक न्यूज और ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट बदली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 4
गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं, गीता ने आगे बताया कि मेरी मेहनत को कोई नहीं देख रहा था। हर कोई यही पूछ रहा था कि मैं यहां क्यों हूं? लोग मुझे मोटा कहते थे। वह कहते थे, 'तुम भैंस की तरह दिखती हो। जाहिर है, टेरेंस एक अच्छा दिखने वाला शख्स और रेमो के पास आगे जाने के लिए एक व्यक्तित्व था और हर कोई यही कहता था कि 'तुम यहां क्यों हो? मोटी, भैंस हो गई हो।'
Bigg Boss 16: सुंबुल को वोट न करने की अपील के बाद बदले उनके पिता के सुर, कहा- आपसे गुजारिश है...
विज्ञापन

4 of 4
गीता कपूर, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गीता कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। वह मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान के डांस ग्रुप का हिस्सा थीं। बाद में, गीता ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, कल हो ना हो, कभी खुशी कभी गम, ओम शांति ओम और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में असिस्ट किया।
The Kashmir Files: कौन हैं सुदीप्तो सेन? फिल्मकार नादाव लापिड के 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिए गए बयान को दी चुनौती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें