फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी को सफेद शर्ट और खुले बाल रखने से मना करते थे शाहरुख, पहली डेट पर हुआ था ये सब

Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
यह बात तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का पहला और आखिरी प्यार गौरी ही रही हैं। 18 साल के शाहरुख ने जब 14 साल की गौरी को पहली बार देखा था तब ही उन्हें लव एट फर्स्ट साइट हो गया था। आज गौरी खान का जन्मदिन है, इस मौके हम आपको इनकी पहली मुलाकात का किस्सा बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
srk gauri
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थीं। तब शाहरुख ने गौरी से डांस करने के लिए पूछा था तो वो मान गईं थीं। तीसरी मुलाकात में शाहरुख, गौरी का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब रहे थे। उनकी पहली डेट 25 अक्तूबर 1984 को हुई थी। दोनों ने केवल 5 मिनट साथ में बिताए थे। वह दिल्ली के पंचशील क्लब में मिले थे जहां उन्होंने कोला पिया था। डेट के दौरान दोनों ही काफी नर्वस थे।
विज्ञापन

3 of 5
srk gauri
किंग खान उस समय गौरी के लिए हिस्ट्री विषय के नोट्स बनाया करते थे। इसके अलावा वो गौरी को ड्राइविंग भी सिखाते थे। शाहरुख काफी पजेसिव बॉयफ्रेंड थे। वो गौरी को सफेद रंग की शर्ट पहनने और बाल खुले रखने से मना करते थे। दोनों ने शादी करने के लिए एक प्लान बनाया था। गौरी के मम्मी-पापा से पहले शाहरुख ने गौरी की आंटी को इंप्रेस किया था।

4 of 5
srk gauri
शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया था। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था।  एक पार्टी में जब गौरी के पिता को शाहरुख के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्से में शाहरुख को पार्टी से चले जाने को कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
srk gauri
आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। शाहरुख का कहना है कि वो गौरी से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वो बहुत ही ईमानदार हैं और शाहरुख के साथ उनकी अच्छी पटती है। दोनों आज साथ हैं और बहुत खुश हैं।

28 साल में कितनी बदल गईं शाहरुख की पत्नी गौरी खान, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें