बिग बॉस सात की विनर और अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। गौहर अपने प्रेमी जैद दरबार के साथ शादी करने जा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने डिजिटल वेडिंग कार्ड अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। इसी बीच अभिनेत्री का ब्राइडल फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी ही फोटो साझा की थीं, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में दिखी थीं। इस फोटो को दब्बू रतलानी ने क्लिक किया।