फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: कृति सेनन ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई फ्लॉप की डबल हैट्रिक, नेशनल अवार्ड का मान रखने को अब नई चुनौती

Mon, 23 Oct 2023 02:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल कर चुकी अभिनेत्री कृति सेनन की ताजा फिल्म 'गणपत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के पहले वीकएंड में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 13
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल कर चुकी अभिनेत्री कृति सेनन की ताजा फिल्म 'गणपत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के पहले वीकएंड में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी है। फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के बाद कृति की ये छठी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने से चूक गई। फिल्म ‘गणपत’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के नौ साल के बाद कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को लेकर भी दोनों के फैंस खासे उत्साहित थे। इन नौ साल में कृति की अब तक 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं, आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड...
 
विज्ञापन

2 of 13
हीरोपंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हीरोपंती ( 23 मई 2014 ) 

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ बी फिल्म 'हीरोपंती' से की। सब्बीर खान के निर्देशन बनी ये फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'परुगु' की हिंदी रीमेक थी। पहली फिल्म के हिसाब से कृति सेनन की कोशिश बहुत अच्छी रही। इस फिल्म को देखने के बाद कृति सेनन के बारे में कहा जाने लगा कि अगर उन्हें अच्छे मौके मिले तो वह खुद को साबित कर सकती हैं। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.92 करोड़ रुपये रहा।  

Prabhas Birthday: फैंस पर चढ़ा प्रभास के जन्मदिन का खुमार, 230 फुट का कटआउट लगाकर बनाया विशाल मंच

विज्ञापन

3 of 13
दिलवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

दिलवाले (27 अप्रैल 2017) 

फिल्म 'दिलवाले' में कृति सेनन ने काजोल की छोटी बहन इशिता की भूमिका निभाई थी जिसे शाहरुख खान के भाई वीर का किरदार निभा रहे वरुण धवन से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से शाहरुख खान के किरदार राज और काजोल के किरदार मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनय के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन का अभिनय औसत दर्जे का है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रूपये और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148 .72 करोड़ रुपये रहा।

4 of 13
राब्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राब्ता (9 जून 2017 ) 

कृति सेनन के करियर को पहला झटका लगा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनी उनकी फिल्म 'राब्ता' में। फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने इस फिल्म में निर्देशन में हाथ आजमाने की कोशिश की और उनकी ये कोशिश औंधे मुंह गिरी। सुशांत के करियर को पटरी से उतराने में इस फिल्म ने बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, कृति सेनन को इस फिल्म से दिनेश विजन में एक ऐसा दोस्त मिला, जिसने उन्हें अपनी आगे की तकरीबन सारी फिल्मों में काम दिया। इस फिल्म में भी कृति सेनन का अभिनय औसत ही रहा। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स आफिस कलेक्शन सिर्फ 25. 67 करोड़ रुपये रहा।  

Koffee with Karan 8: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने

विज्ञापन

5 of 13
बरेली की बर्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बरेली की बर्फी ( 18 अगस्त 2017) 

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन ने बिट्टी मिश्रा की भूमिका निभाई थी जो स्मोकिंग करती है और उसे इंग्लिश फिल्में देखने का शौक है, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पाती है। इस फिल्म में कृति सेनन के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। फिल्म में कृति सेनन के अलावा आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा की मुख्य भूमिकाएं थी। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.55 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

6 of 13
लुका छुपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लुका छुपी (1 मार्च 2019 ) 

फिल्म 'लुका छुपी' में कृति सेनन ने रश्मि की भूमिका निभाई जो दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर मथुरा आती है। टीवी रिपोर्टर गुड्डू शुक्ला के चैनल में रश्मि इंटर्न है। मथुरा की गलियों में लिव इन रिलेशनशिप विषय पर न्यूज रिपोर्टिंग करते हुए गुड्डू और रश्मि के बीच प्यार हो जाता है। और, इसी के साथ शुरू होती है लुका छुपी। लक्ष्मण उतेकर  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा कार्तिक आर्यन, अपारशक्ति खुराना , पंकज त्रिपाठी , विनय पाठक और अलका अमीन की मुख्य भूमिकाएं थी। 25 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लेकशन  94.75 करोड़ रूपये रहा है।   

Apurva: 'अपूर्वा' से तारा का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

विज्ञापन

7 of 13
अर्जुन पटियाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन पटियाला (26 जुलाई 2019)

फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में कृति सेनन ने फिर एक पत्रकार रितु रंधावा की भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी एक नवनियुक्त पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने साथी की मदद से अपने शहर में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास करता है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन  और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में कृति सेनन जितनी खूबसूरत दिखी,  उतनी खूबसूरती से अपने किरदार को नहीं निभा पाई।  25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 6. 62 करोड़ रुपये रहा। 

8 of 13
हाउसफुल 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाउसफुल 4 (25 अक्टूबर 2019)

फिल्म 'हाउसफुल 4'  फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी कृति सेनन की आखिरी हिट फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े  और कृति खरबंदा भी हैं। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधरित थी। कृति सेनन ने अपने किरदार को अच्छे से निभाने की कोशिश की, लेकिन इतने सितारों के बीच अपनी अलग चमक नहीं बना पाई। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.60 करोड़ रूपये रहा। 

तारा सुतारिया को डेट कर रहे कार्तिक आर्यन!

9 of 13
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पानीपत  (6 दिसंबर 2019) 

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पानीपत' की कहानी  पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधरित थी । इस फिल्म में कृति सेनन ने पार्वती बाई का किरदार निभाया था। फिल्म में कृति सेनन का परफॉर्मेंस देखने लायक था। कह सकते हैं कि आशुतोष गोवारिकर जैसे सिनेमा के जौहरी के  हाथों आकर हीरे की तरह घिस कर उनका किरदार चमक उठा। लेकिन इस बार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ और संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया था।  92 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 34.28 करोड़ रुपये रहा है।  

10 of 13
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बच्चन पांडे (18 मार्च 2022)

फिल्म 'बच्चन पांडे' में कृति सेनन ने एक उभरती हुई निर्देशक मायरा देवेकर की भूमिका निभाई थी।  फरहाद सामजी  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, पंकज त्रिपाठी , प्रतीक बब्बर  और  संजय मिश्रा जैसे सितारों की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म से अक्षय कुमार की साख को गहरा झटका लगा ही, साथ ही कृति सेनन भी  अपने किरदार के हिसाब से शुरू तक आखिर तक भ्रमित दिखी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज तमिल फिल्म 'जिगरठण्डा' की रीमेक बताई जाती है। 165 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 49 करोड़ रुपये रहा। 

वो अदाकारा जिसने फिल्मों में भाई संग किया रोमांस

11 of 13
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

भेड़िया (25 नवंबर 2022 )

फिल्म 'भेड़िया' में कृति सेनन ने जानवरों के डॉक्टर की भमिका निभाई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन ने अपने इस अनोखे किरदार के जरिये फिल्म ‘भेड़िया’ को बचाने की पूरी कोशिश की है। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पॉलिन कबक की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म में कृति सेनन ने अपने रूप और लावण्य से दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं रहीं।  60 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 66.65 करोड़ रूपये रहा।  

12 of 13
शहजादा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शहजादा (17 फरवरी 2023)  

फिल्म 'शहजादा' तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की रीमेक थी।  इस फिल्म में कृति सेनन वकील की भूमिका में नजर आई, लेकिन वकील बनी कृति अपने पेशे की गरिमा के हिसाब से फिल्म में कुछ भी करती नजर नहीं आई। डेविड धवन के बेटे रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन , परेश रावल , मनीषा कोइराला , राजपाल यादव , रोनित रॉय और सचिन खेडेकर की मुख्य भूमिकाएं थी। 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 32.20 करोड़ रूपये रहा। 

Sumona Chakravarti: दुर्गा पूजा में 'भूरी' ने किया धुनुची डांस, एक्ट्रेस का यह रूप देख फटी रह जाएंगी आंखें

विज्ञापन

13 of 13
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

आदिपुरुष ( 16 जून 2023)

सबसे ज्यादा आलोचना कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए हुई। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन ने जानकी की भूमिका निभाई। इस किरदार की तुलना रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से हुई तो दूर दूर तक कृति सेनन कहीं नजर नहीं आई।  ट्रेलर लांच के बाद से ही यह फिल्म काफी विवादों में रही और जब फिल्म रिलीज हुई तो इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। इस फिल्म  में प्रभास, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे की मुख्य भूमिकाएं थी।  करीब 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लेकशन महज 135.04 करोड़ रुपये रहा।   

रोशन परिवार में हुई सबा आजाद की एंट्री, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें