फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के साथ हिंदी सिनेमा के सितारे भी लौटे मैदान में, इन फिल्मों और वेब सीरीज के सेट पर लगे सिक्सर

Wed, 23 Sep 2020 12:35 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
गंगूबाई काठियावाड़ी/ जर्सी - फोटो : amar ujala mumbai/ instagram: shahidkapoor
दुबई में चल रहे आईपीएल में लग रहे चौकों-छक्कों से उत्साहित होकर हिंदी सिनेमा के अधिकतर सितारे भी मैदान में उतर आए हैं। पिछले दो दिन में करीब आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग मुंबई, गोवा और दूसरे शहरों में शुरू हो चुकी है। फिल्म उद्योग का माहौल भी बदला-बदला नजर आने लगा है और हर लोग अब कोरोना के डर से करीब-करीब बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे कलाकार तो विदेशों में अपनी फिल्मों और वेब सीरीजों की शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके हैं। अब बारी है मुंबई और दूसरी देसी जगहों पर फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की। सबसे पहले बात आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की। जानकारी के मुताबिक आलिया इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू करने वाली हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तारीख तय नहीं की है लेकिन फिल्म सिटी में लगे इसके सेट को पूरी तरह झाड़ पोंछ कर फिर से तैयार किया चुका है। निर्देशक संजय लीला भंसाली यहां जल्द ही आलिया के साथ कुछ सोलो सीन फिल्माएंगे जिसमें कम से कम लोगों की जरूरत पड़े। फिल्म के भारी भरकम दृश्यों का फिल्मांकन वह कुछ समय बाद ही करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
विद्या बालन - फोटो : instagram:balanvidya
इधर, कुछ कमर्शियल विज्ञापनों की शूटिंग करने के बाद अभिनेत्री विद्या बालन भी अपनी अगली फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए एकदम तैयार हैं। सूत्र बताते हैं कि विद्या अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट के जंगलों में जाने के लिए तैयारी शुरू कर चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते के आसपास शुरू होने के आसार दिख रहे। फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर ने कलाकारों से बातचीत कर जंगल चलने का फैसला कर लिया है। विद्या के साथ इस फिल्म में ईला अरुण, विजय राज और शरत सक्सेना भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

4 of 7
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता मनोज बाजपेयी भी अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। उनकी इस वेब सीरीज की मात्र एक दिन की ही शूटिंग बाकी थी जिसे उन्होंने दो दिन पहले वसई के ही एक फिल्म स्टूडियो में निपटा दिया। शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए मनोज ने बताया कि उन्हें शूटिंग शुरू करने से पहले अपना तीन बार टेस्ट करवाना पड़ा, उसके बाद उन्होंने काम शुरू किया। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी यह वेब सीरीज दिसंबर तक पूरी हो जाएगी और फिलहाल ये पोस्ट प्रोडक्शन में है।
विज्ञापन

5 of 7
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram: rampal72
इस बीच, मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'नेल पॉलिश' पर काम शुरू कर दिया है। वह वापस शूटिंग करने सेट पर पहुंच गए हैं और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक वह काम पर वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
विज्ञापन

6 of 7
Shahid Kapoor - फोटो : instagram: shahidkapoor
उधर, अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग 30 सितंबर से देहरादून में होने वाली है जिसके लिए वह दो दिन पहले वहां पहुंच चुके हैं। लॉकडाउन का पूरा समय शाहिद ने अपने परिवार के साथ पंजाब में ही गुजारा और फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों से बातचीत होने के बाद वह पंजाब से सीधे देहरादून ही पहुंच गए हैं। यहां वह लगभग 10 दिनों की शूटिंग करेंगे और उसके बाद फिर मुंबई आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन सबके अलावा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी कुछ समय पहले विज्ञापन की शूटिंग के साथ घर से बाहर निकल चुके हैं। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अभिनेता संजय दत्त ने भी अपनी फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग कुछ ही समय पहले पूरी की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं। इससे पहले यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शर्वरी के साथ पूरी की है।

पढ़ें: Kangana Ranaut News: कंगना रणौत ने लगाया दीपिका पादुकोण पर ड्रग्स लेने का आरोप, कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें