एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री गहना वशिष्ठ भायखला जेल में बीमार पड़ गई हैं। उनका इलाज के लिए जेल के अस्पताल में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि टीवी अभिनेत्री गहना वशष्ठ काफी सीरियस बीमार हैं। बताया गया है कि जब गहना वशिष्ठ के पब्लिसिस्ट और लीगल अफेयर्स के हेड फ्लिन रेमेडियोज से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें 2-3 साथी महिला कैदियों से मेसेज मिले हैं जो कि शुक्रवार और शनिवार को जेल से बाहर आई हैं।