मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिथुन चक्रवर्ती को अब तक कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। वह टीवी पर पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सुपर जज यानी ग्रैंडमास्टर रह चुके हैं।अब तक वे 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'वारदात', 'अविनाश', 'जाल', 'डिस्को डांसर', 'भ्रष्टाचार', 'घर एक मंदिर', 'वतन के रखवाले', 'चरणों की सौगंध', 'हमसे है जमाना', 'बॉक्सर', 'बाजी', 'कसम पैदा करने वाले की', 'प्यार झुकता नहीं' समेत कई फिल्मों में काम किया है।