फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganapath: 'गणपत' से कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टाइगर संग पावर पैक एक्शन करती नजर आएंगी अभिनेत्री

Tue, 19 Sep 2023 02:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गणपत' से कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म में अभिनेत्री का भी एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसे देखने के बाद फैंस इसके लिए और ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। फिल्म पर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्री का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गणपत में कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कृति सेनन का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'वह भयंकर हैं। वह अजेय हैं। वह धमाल मचाने को तैयार हैं। जस्सी से मिलें।' पोस्टर में कृति सेनन का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। इससे साफ होता है कि फिल्म में टाइगर के साथ-साथ अभिनेत्री भी पावर-पैक एक्शन करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित 'गणपत' की बात करें तो, एक्शन से भरपूर यह मनोरंजक फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस मास एंटरटेनर में अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Jawan: चोट लगने के बावजूद शाहरुख खान संग 'जिंदा बंदा' पर नाची थीं आलिया कुरैशी, साझा किया अनुभव

4 of 5
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन 'गणपत' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें उनका एक्शन अंदाज देखते ही बना। इस पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा का है उसके हाथ। आ रहा है गणपत, करने एक नई दुनिया की शुरुआत। 'गणपत' इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।'

Ganapath: 'गणपत' के लिए बना अमिताभ बच्चन के इस मशहूर गाने का रीमेक, आइकोनिक सॉन्ग पर जमकर थिरकेंगे टाइगर-कृति

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणपत - फोटो : Instagram
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'गणपत' का बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों से क्लैश होगा। मीजान जाफरी, दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'यारियां 2' और कंगना रणौत अभिनीत 'तेजस' भी 20 अक्टूबर को ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दशहरा के मौके पर इन तीनों फिल्मों का क्लैश देखते ही बनेगा। हालांकि, इसमें बाजी कौन मारेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

Loki 2: लोकी सीजन 2 की प्रीमियर तारीख बदली, जानें अब कब देखने को मिलेगी मार्वल की यह वेब सीरीज?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें