फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो-हीरोइन छोड़िए: साइड रोल निभाकर भी हिट हुए ये कलाकार, दुनिया भर में कायम की मिसाल

Thu, 10 Jun 2021 05:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एक किरदार निभाकर हिट हुए थे ये कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। फिल्म का हर एक सीन, डायलॉग और किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्में सिर्फ हीरो, हीरोइन और खलनायक तक ही सीमित नहीं होती हैं। किसी भी फिल्म को हिट या सुपरहिट बनाने के लिए कम लंबाई की भूमिकाएं निभाने वाले सह-कलाकारों का भी फिल्म में महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किरदार हैं जो एक-दो सीन करके भी महफिल लूट लेते हैं और उनकी चर्चा हीरो से कम नहीं होती। हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म 'शोले' में कालिया, सांभा और मौसी जैसे किरदार ज्यादा लंबाई के नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके सालों बाद भी दर्शकों के जेहन में जिंदा हैं। 

इस फिल्म के बाद रमेश सिप्पी ने मल्टीस्टारर फिल्म 'शान' बनाई थी। भले ही शोले ही तरह ये फिल्म बॉक्स आफिस पर कमाल ना दिखा पाई, मगर इसमें एक-दो सीन करने वाले मजहर खान 'नाम अब्दुल है मेरा सबकी खबर रखता हूं…'गाने के जरिए आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने छोटी-सी भूमिका निभा कर ही अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित और सफल कलाकार हैं। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे जो फिल्मजगत में अपना विशेष स्थान बना चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Mac Mohan - फोटो : Social Media
फिल्म- शोले 
किरदार-सांभा 

'पूरे पचास हजार...' इस एक लाइन से ये एक शख्स अमर हो गया। जी हां, शोले में सांभा का किरदार भला कौन भूल सकता है। एक्टर मैक मोहन को आज भी लोग उनके इस किरदार की वजह से जानते हैं। यूं तो मैक मोहन डॉन, कर्ज, सत्ते पे सत्ता, जंजीर, रफूचक्कर, शान, खून पसीना जैसी कई फिल्मों में भी शानदार काम करते हुए नजर आए लेकिन जो शोहरत उन्हें 'शोले' से मिली, उसी ने उन्हें अमर कर दिया। फिल्म 'शोले' में सांभा यानी मैक मोहन ने सिर्फ एक ही संवाद बोला है और वह है 'पूरे पचास हजार।' 
विज्ञापन

3 of 9
viju khote - फोटो : social media
फिल्म- शोले 
किरदार-कालिया

"सरकार, मैंने आपका नमक खाया है।"शोले के गब्बर सिंह के सवाल "तेरा क्या होगा कालिया" के जवाब में कालिया का डरा हुआ चेहरा हर उस व्यक्ति को याद होगा जिसने फ़िल्म 'शोले' देखी है। बड़ी-बड़ी मूछों वाले ये व्यक्ति विजू खोटे थे जो फ़िल्म में कालिया का किरदार निभा रहे थे। विजू खोटे के कालिया के किरदार भले ही बेहद छोटा था लेकिन आज भी लोगों के दिलों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें कालिया के कैरेक्टर के लिए ही जाना जाता रहा है।

4 of 9
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Twitter
फिल्म- शोले 
किरदार-मौसी 

फिल्म 'शोले' में हर किरदार अलग था और आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। लेकिन मौसी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। मौसी और जय (अमिताभ बच्चन) का संवाद आज भी लोगों के दिलों में है। एक्ट्रेस लीला मिश्रा ने शोले फिल्म में मौसी का किरदार अदा किया था।
विज्ञापन

5 of 9
मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- शराबी
किरदार-नत्थूलाल 
'भई मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हो..., इन संवाद में जिस नत्थूलाल की बात की जा रही है वो थे हास्य अभिनेता मुकरी। चार फुट के गोल मटोल मुकरी के चेहरे पर जो मासूमियत थी वो लोगों का दिल लूट लेती थी। पर्दे पर वो कभी मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए, लेकिन उनके बिना फिल्म की कहानी भी हमेशा अधूरी मानी गई। उनकी भूमिका चाहे छोटी ही क्यों ना हों, उन्होंने दर्शकों को हंसाने में कोई कंजूसी नहीं बरती।
विज्ञापन

6 of 9
शक्ति कपूर
फिल्म- अंदाज अपना अपना  
किरदार- क्राइम मास्टर गोगो 

फ़िल्म 'अंदाज़ अपना अपना' को रिलीज हुए कई साल गुजर गए लेकिन 'क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा। आंखें निकाल के गोटियां खेलता हूं गोटियां' डायलॉग बोलता क्राइम मास्टर गोगो आज भी दर्शकों को याद है और लोकप्रिय भी। शक्ति कपूर की मजेदार हरकतों पर यह नाम खूब जंच रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 9
अमरीश पुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म -मिस्टर इंडिया 
किरदार-मोगैंबो 

मिस्टर इंडिया का फिल्म का नाम सुनते ही सबसे पहले अगर कुछ याद आता है, तो वह नाम है मोगैबो का। ‘मोगैबो खुश हुआ’ डायलॉग हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। आज भी लोग इस डायलॉग को बोलते हुए सुने जाते हैं। यह किरदार अमरीश को हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जिंदा रखेगा।

8 of 9
कुलभूषण खरबंदा - फोटो : Social Media
फिल्म -शान
किरदार-शाकाल
'शाकाल के हाथ में जितने पत्ते होते हैं, उतने ही पत्ते उसकी आस्तीन में होते हैं...' यह डायलॉग सुनते ही फिल्म 'शान' का विलन शाकाल याद आ जाता है। 1980 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने शाकाल का रोल निभाने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा को भी स्टारडम की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। इसी रोल के चलते उनका बॉलीवुड में नाम हुआ और इसके बाद चैलेंजिंग रोल्स के लिए उन्हें मौका दिया जाने लगा।
विज्ञापन

9 of 9
कर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म- कर्मा 
किरदार-डॉक्टर डैंग 

'इस थप्पड़ की गूंज सुनी तुमने राणा', साल 1986 में रिलीज हुई 'कर्मा' के विलेन डॉक्टर डैंग का मशहूर डायलॉग है। डॉक्टर डैंग एक आतंकवादी था, अभिनेता अनुपम खेर ने अपने अभिनय और मजबूत डायलॉग डिलीवरी से इस किरदार को निभाया है। दर्शकों को डॉक्टर डैंग का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म में डॉक्टर डैंग की भूमिका निभानेवाले इस डॉक्टर डैंग के सामने दिलीप कुमार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे हल्के दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें