नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी और नागिन फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस केस में पर्ल को फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी खुद पीड़िता की मां ने दी है। उन्होंने बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि वो 10 साल से बेहद खराब शादी में है और दो साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं, और आशा करते हैं कि न्याय जल्द ही बाहर आएगा।
इसके अलावा एक अन्य में लिखा कि, महिला अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ रही है। और ये सभी साजिश महिला के पति की रची हुई है ताकि वो इसे कोर्ट में गलत साबित कर सके। और उसके बच्चे की कस्टडी न मिले। वो पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वो खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती है क्योंकि पर्ल निर्दोष है। हमें पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी।'