रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रविवार को ही अगले साल स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते के गुरुवार यानी 11 अगस्त 2022 को अक्षय कुमार की निर्देशक आनंद एल राय के साथ बन रही फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के भी रिलीज होने की सूचना सार्वजनिक हुई और सोमवार की सुबह निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के भी इसी दिन रिलीज होने की बात तय हो गई। प्रभास, कृति सैनन, सनी सिंह और सैफ अली खान के साथ मिल रही इस राम कथा को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाए। इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ भी इन पांचों भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है।