अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बिग बी बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने इस सम्मान को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन जब लॉकडाउन में घर बैठने को अमिताभ ने संघर्ष का नाम दे दिया तो ये बात लोगों के लिए हैरानी भरी हो गई। अमिताभ ने कहा था कि, 'सरकार ने 65 साल के उम्र के लोगों को काम करने से अभी रोका है, मेरे जैसे शख्स जो कि 78 साल का है उसके लिए ये बड़ी बात है'। ये बात अगर कोई संघर्षरत बुजुर्ग कलाकार कहता तो उससे सहमति जताई जा सकती थी लेकिन बिग बी से ऐसी बातें सुनना वाकई अजीब है।