फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Release Dates 2022: अक्षय और प्रभास का अगले साल इस दिन होगा आमना सामना, क्रिसमस पर आएगा ‘गणपथ’

Mon, 27 Sep 2021 12:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
2022 में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेजगत में रविवार से शुरू हुई नई फिल्मों के रिलीज डेट घोषित करने की लहर सोमवार को भी अपना असर दिखा रही है। साल 2020 के तमाम अहम शुक्रवार बुक होने के बाद निर्माताओं में अब अगले साल के त्योहारी शुक्रवार बुक करने की होड़ मची दिखती है। निर्देशक ओम राउत की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ के अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होने की खबर सोमवार की सुबह आई। ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के साथ रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपथ’ के लिए निर्माता वाशू भगनानी ने अगले साल के क्रिसमस का शुक्रवार बुक कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
‘लाल सिंह चड्ढा’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के फिर से खुलने के एलान के बाद रविवार का दिन तमाम बड़ी हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आने के नाम रहा। शाम होते होते इस साल के तकरीबन सारे शुक्रवार तमाम बड़ी फिल्मों के नाम बुक हो चुके थे। इस दौरान तमाम निर्माताओं ने अगले साल यानी साल 2022 के शुक्रवारों की बुकिंग करनी भी शुरू कर दी। यशराज फिल्म्स ने अपनी तीन बड़ी फिल्मों ‘पृथ्वीराज’ के लिए 21 जनवरी 2022, रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के लिए 25 फरवरी 2022 और रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ के लिए 18 मार्च 2022 की तारीखें तय कर दी हैं। इन तीन बड़ी फिल्मों के बीच ही आमिर खान ने भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए वैलेंटाइंस डे की तारीख बुक कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रविवार को ही अगले साल स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते के गुरुवार यानी 11 अगस्त 2022 को अक्षय कुमार की निर्देशक आनंद एल राय के साथ बन रही फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के भी रिलीज होने की सूचना सार्वजनिक हुई और सोमवार की सुबह निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के भी इसी दिन रिलीज होने की बात तय हो गई। प्रभास, कृति सैनन, सनी सिंह और सैफ अली खान के साथ मिल रही इस राम कथा को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाए। इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ भी इन पांचों भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है।

4 of 5
राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 में बड़ी फिल्मों की रिलीज की शुरुआत भी प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ से 14 जनवरी को होनी है। इस फिल्म के दो हफ्ते बाद रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’। आमिर खान की फिल्म के वैलेंटाइस डे पर रिलीज होने का एलान तो हुआ है लेकिन ये फिल्म सोमवार 14 फरवरी 2022 को रिलीज होगी या उसके पहले वाले शुक्रवार 11 फरवरी को इसका आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है। 11 फरवरी 2022 को पहले से ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ लाइन में लगी है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 4 मार्च 2022 को रिलीज होनी तय हुई है। इसी महीने रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ 18 मार्च को रिलीज होनी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की रिलीज डेट 25 मार्च 2022 पहले ही तय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणपत में कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 के दशहरा और दिवाली को छोड़कर तमाम त्योहारी शुक्रवार अब तक बुक हो चुके हैं। क्रिसमस वाले शुक्रवार यानी 23 दिसंबर पर निर्माता वाशू भगनानी की नजर टिक चुकी है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘गणपथ’ को 23 दिसंबर 2022 को रिलीज करने का एलान सोमवार को कर दिया। माना जा रहा है कि ये मेगा बजट फिल्म एक फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित हो रही है। और अगले साल इसका पहला भाग रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अहम किरदारों में हैं।

और, साल 2021 के बाकी बचे शुक्रवारों का कैलेंडर आप यहां पढ़ सकते हैं:
Release Dates: साल के बाकी बचे महीनों का ये है पूरा फिल्म रिलीज कैलेंडर, अगले साल की बुकिंग भी शुरू
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें