ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने 'शेल्फ लाइफ' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'मैं कोई जैम की बोतल नहीं हूं!' इसके बाद उन्होंने वर्षों पहले एक निर्देशक के साथ घटी एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे एक रोल ऑफर किया, जिसमें मुझे एक 70 वर्षीय एक्टर की पत्नी की भूमिका अदा करनी थी। मैं तब 30 की हुई थी, फिल्म में करने के लिए मेरे लिए खास नहीं था। साथ ही 70 साल के एक इंसान के अपोजिट नजर आकर मुझे अपने लिए इंडस्ट्री में अवसर कम खत्म नहीं करने थे'।