फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन के रोल में इन अभिनेत्रियों ने ढाया था कहर, इस एक्ट्रेस से तो डरने लगे थे लोग

Tue, 26 Jan 2021 03:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नागिन के किरदार में अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर तरह के विषय पर फिल्में बनाई जाती हैं जिसमें कई बार अलग कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्में दर्शकों को पसंद भी आती हैं। ऐसे ही बॉलीवुड में सांप और नागिन को लेकर भी कई फिल्में बनाई गई हैं जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिली। बॉलीवुड की कई हिट एक्ट्रेसेज ने नागिन का किरदार भी बेहद शानदार ढंग से निभाया था। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने नागिन बनकर पर्दे पर लोगों को डराया भी और अपनी खूबसूरती का दीवाना भी बनाया।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी

बॉलीवुड में नागिन का किरदार तो बहुत सी एक्ट्रेसेज ने निभाया, लेकिन जब भी इच्छाधारी नागिन के किरदार की बात होती है तो दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का चेहरा सामने आ जाता है। श्रीदेवी ने पर्दे पर नागिन का किरदार निभाकर फैंस को डर और खूबसूरती का गजब संगम दिखाया था। फिल्म 'नगीना' में गाने 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तो मेरा...'.में उनका नागिन डांस आज भी लोगों को बहुत पसंद है। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
रीना रॉय - फोटो : Twitter
रीना रॉय

1976 में रीना रॉय ने फिल्म 'नागिन' में एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था जो इंसान का रुप धारण कर सकती है।इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे एक साथ नजर आए थे। फिल्म में दिखाया गया था कि कुछ लोग गलती से अपनी बंदूक से एक नाग की हत्या कर देते हैं। इसके बाद उसकी प्रेमिका नागिन इंसान का रुप लेकर सभी से बदला लेती है। ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। 

4 of 7
शेषनाग - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उन्होंने फिल्म 'शेषनाग' में एक नागिन का किरदार भी निभाया था। फिल्म में दो इच्छाधारी सांप की कहानी दिखाई गई थी। इसमें जितेंद्र भी एक सांप के रोल में नजर आए थे। रेखा ने अपनी इस फिल्म से लोगों को बता दिया था कि वो हर किरदार बेहतरीन ढंग से निभा सकती हैं। लोगों को रेखा का ये अंदाज पसंद आया था।
विज्ञापन

5 of 7
जानी दुश्मन - फोटो : Twitter
मनीषा कोइराला

फिल्म 'जानी दुश्मन' में मनीषा ने भी एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने नागिन के साथ साथ एक इंसान और फिर आत्मा का किरदार भी निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि मनीषा कोइराला पहले एक इच्छाधारी नागिन रहती हैं, लेकिन एक मुनि के दिए श्राप के कारण उनकी मौत हो जाती है और वो दोबारा एक इंसान के रुप में जन्म लेती हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
हिस्स - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभा चुकी हैँ।। इस फिल्म में उन्होंने कई न्यूड सीन भी दिए थे जिसे लेकर बहुत हंगामा भी मचा था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि नागिन बनी मल्लिका अपने नाग की खोज में बाहर निकलती हैं और तमाम मुश्किलों के बाद नाग तक पहुंच जातीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीनाक्षी शेषाद्रि, नीतीश भारद्वाज - फोटो : Instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि

दामिनी फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाले वाली मीनाक्षी शेषाद्रि भी नागिन के रुप में दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। फिल्म 'नाचे  नागिन गली गली' में मीनाक्षी एक नागिन बनी थीं और नितीश भारद्वाज नाग बने थे। इस फिल्म में नागमणि की रक्षा की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में मीनाक्षी के नागिन अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें