फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Tractor Rally: किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बीच कंगना ने देश के लिए कही ये बात

Tue, 26 Jan 2021 02:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : इंस्टाग्राम
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन ने गणतंत्र दिवस पर उग्र रूप ले लिया। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए।किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल कर रहे हैं। वहीं पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। इस पूरी घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी राय जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इस तरह के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कंगना ने ट्वीट किया, अनपढ़ गवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आँगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गवार देश का। शर्म कर लो आज #RepublicDay
विज्ञापन

3 of 5
KANGANA - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर इस तरह के हिंसक प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं देश के लिए इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल के लिए लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, एक दुर्घटना से इस महान देश की धर्म, संस्कृति और विरासत को गवार कहना आपके व्यक्तित्व पर ठीक नहीं लगता। यह देश पुरूषोत्तम भगवान श्री राम और श्री कृष्ण का है और भारत हमेशा महान बना रहेगा।

4 of 5
kangana - फोटो : instagram
देश आज अपना 72वां गणतंत्र मना रहा है। इस बीच कंगना का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। किसानों के हिंसक प्रदर्शन के अलावा कंगना ने और भी कई ट्वीट किए हैं। बता दें कंगना कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए मशहूर हैं। हालांकि इस वजह से वह कई बार मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के लाल किले पर पहुंचे - फोटो : एएनआई
बता दें दिल्ली पुलिस आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हमला किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें