फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: फिल्मों में रिप्लेसमेंट का सामना कर चुकी हैं ये नामी एक्ट्रेस, खुद साझा किया इसका दर्द

Wed, 03 May 2023 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
इंसान हर शानदार अवसर को भुनाना चाहता है। अगर उस अवसर को कोई और छीन ले तो जाहिर सी बात है बहुत बुरा महसूस होगा। फिर चाहें वह कोई भी हो। हाथ में आया मौका छिन जाने पर सिर्फ सामान्य लोग दुखी नहीं होते, बल्कि फिल्मी सितारे भी इस तकलीफ से दो-चार हो चुके हैं। इंडस्ट्री में तमाम फिल्में बनती हैं। कई बार ऐसा होता है कि फिल्म में कास्ट किसी को किया जाता है और बाद में उसे रिप्लेस कर फाइनल कोई और किया जाता है। रिप्लेसमेंट के इस दर्द पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस खुलकर बोल चुकी हैं। आइए जानते हैं
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमा चुकी हैं।  उन्हें भी रिप्लेसमेंट का सामना करना पड़ा, वह भी एक बार नहीं, बल्कि दो बार बदला गया। पहली बार उनके को-स्टार ने सूचित किया, उन्होंने इस बारे में दूसरी बार खुद खबरों में पढ़ा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अगली फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका चावला
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के जरिए भूमिका चावला ने अच्छी-खासी शोहरत हासिल की। उन्होंने हाल ही में फिल्मों में स्टार्स के बदले जाने के बारे में बात की।  ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए सलमान खान के साथ फिर कमबैक करने वाली एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर मूवी ‘जब वी मेट’ में रिप्लेस कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें मुन्ना भाई एमबीबीएस और मणिरत्नम की ‘कन्नथिल मुथमित्तल’ के लिए भी साइन किया गया था, लेकिन वह फिल्में भी उन्हें नहीं मिलीं।

4 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ भी इस तकलीफ से गुजर चुकी हैं। कटरीना ने एक बार जॉन अब्राहम और तारा शर्मा स्टारर अनुराग कश्यप की फिल्म 'साया' में रिप्लेस किए जाने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक शॉट के बाद उन्हें बदल दिया गया और उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।
Arjun Rampal: पीठ की चोट से उबर रहे हैं अर्जुन रामपाल, जल्द ही 'क्रैक' की शूटिंग फिर से करेंगे शुरू
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक बार कृति सेनन ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था, जहां डिमांड एक न्यूकमर की थी। लेकिन आखिरकार, उन्होंने एक स्टार किड या पहले से मशहूर एक्टर को कास्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि यह रवैया काफी निराशाजनक था।
Salman Khan: शहनाज को मूवऑन की सलाह पर सलमान ने दी सफाई, बोले- मैंने उनसे शादी करने के लिए कभी नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर
बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर ने भी रिप्लेसमेंट का सामना किया है। करीना को किसी और ने नहीं, बल्कि संजय लीला भंसाली ने अपनी चर्चित फिल्म 'देवदास' में रिप्लेस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था। लेकिन, बाद में उन्हें बिना बताए रिप्लेस कर दिया गया।
Salman Khan: सलमान ने उड़ाया भाई अरबाज और सोहेल के तलाक का मजाक, बोले- दोनों मेरी बात ही नहीं सुनते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें