फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' में मिस्ट्री मैन के रूप में नजर आएंगे अली फजल, जेरार्ड बटलर के साथ मिला मौका

Wed, 03 May 2023 04:05 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार


विज्ञापन
1 of 5
अली फजल , कंधार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक रिक रोमन वॉ  की आने वाली फिल्म  'कंधार' में अभिनेता अली फजल एक खास किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में उनका किस तरह का किरदार है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर 'कंधार' में अली फजल के किरदार को एक सरप्राइज के तौर पर पेश करना चाहते हैं। बता दें कि जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है तभी से अली फजल के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

2 of 5
अली फजल , कंधार - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की फिल्म 'कंधार' के ट्रेलर में अली फजल की झलक और छाया आकृति रेगिस्तान के बीच में एक डर्ट बाइक की सवारी करते हुए हेलीकॉप्टर से उतरते हुए दिखाया गया है। रेगिस्तान में बाइक चलाते हुए, हेलीकॉप्टर से उतरते हुए एक आदमी के कई शॉट दिखाए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में अली फजल मिस्ट्री मैन के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर अली फजल के किरदार गुप्त रखना चाहते हैं। इस फिल्म को सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

विज्ञापन

3 of 5
अली फजल , कंधार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

मिली जानकारी के मुताबिक अली फजल फिल्म 'कंधार' में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें किरदार के कई शेड्स हैं। वह जेरार्ड बटलर के किरदार के खिलाफ जाते हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जेरार्ड बटलर फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में जेरार्ड बटलर, ट्रैविस फिमेल, नावीद नेगबान,बहादोर फोलादी, वासिलिस कौकलानी, मार्क अर्नोल्ड, कोरी जॉनसन जैसे टॉप के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ अली फजल को काम  करने  का बड़ा मौका मिला है।

4 of 5
अली फजल , कंधार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता अली फजल ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत अमेरिकी टेलीविजन लघु श्रृंखला  फिल्म 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' में एक छोटी सी भूमिका से की थी।  अमेरिकी फिल्म 'फ्यूरियस 7' में भी वह खास किरदार निभा चुके चुके हैं। अली फजल ने ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अभिनय किया है, जिसमें उन्होंने  रानी विक्टोरिया के विश्वासपात्र भारतीय नौकर अब्दुल करीम का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल , कंधार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अली फजल के हिंदी फिल्मों की बात करें तो हिंदी फिल्मों से ज्यादा लोकप्रियता उन्हें अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित के किरदार मिली। अब इस सीरीज का तीसरा भी सीजन आने वाला है। हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' 26 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर अली फजल काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें-   Bollywood: इन खूबसूरत हसीनाओं को ड्रेस रिपीट करने से नहीं है परहेज, लिस्ट में आलिया से लेकर कटरीना तक के नाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें