फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: रणवीर सिंह की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई 'सर्कस', 300 करोड़ के पार पहुंची अवतार 2

Sat, 31 Dec 2022 07:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार 2, सर्कस - फोटो : Social media
बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शुक्रवार का दिन हमेशा से ही खास होता है क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं। लेकिन इस बार शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड या हॉलीवुड की किसी भी नई फिल्म ने दस्तक नहीं दी है। ऐसे में इस शुक्रवार को भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में पिछले दिनों से लगी तीन फिल्में ही लगी हुई हैं। जिसमें जहां हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सबसे ज्यादा कमाई कर रही है, वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल हो गई है। इन दोनों के साथ 18 नवंबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 2' 43 दिन के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार 2
जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस साल की मच अवेटेड हॉलीवुड फिल्म थी। 'अवतार 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें बिल्कुल भी निराशा नहीं हुई। यह फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 'अवतार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तीसरे हफ्ते में एंट्री लेने के पहले ही दिन यानी शुक्रवार को 'अवतार 2' ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Kiara-Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
विज्ञापन

3 of 4
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
सर्कस
रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक कई बढ़िया कलाकारों से सजी फिल्म 'सर्कस' को न तो समीक्षकों की और न ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है। ओपनिंग डे से ही फिल्म ने धीमी रफ्तार में कमाई की शुरुआत की थी। उम्मीद की जा रही थी वीकेंड पर फिल्म कुछ कमाल कर सकती है, लेकिन इसका  मामला ठंडा नजर आ रहा है। यह फिल्म रणवीर सिंह की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई की बात करें तो रोहित शेट्टी की इस मूवी ने आठवें दिन महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां के आरोपों का जवाब देंगी शीजान की बहन? बोलीं- जल्द करेंगी प्रेस कांफ्रेंस
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
पिछले महीने से सिनेमाघरों में लगी हुई अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 'अवतार 2' के रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म की कमाई नहीं रुकी। हालांकि अब छठे हफ्ते में फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 43वें दिन करीब 80 लाख रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 231.50 करोड़ रुपये हो गई है।
Actress Weight loss Journey: आलिया से करीना और ऐश्वर्या तक, इन एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद ऐसे किया खुद को फिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें