फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Romantic Series on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में देखें ये 5 रोमांटिक सीरीज, यकीन मानिए एक बार में नहीं भरेगा दिल

Sat, 05 Mar 2022 12:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना काल में लोगों के बीच लोकप्रिय हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुके है। टेलीविजन और थिएटर के बाद अब लोगों पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का जादू सर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
फ्लेम्स वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में लोगों के बीच लोकप्रिय हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुके है। टेलीविजन और थिएटर के बाद अब लोगों पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि दर्शक अलग-अलग प्लेटफार्म पर कई सारी सीरीज और फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स भी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लगातार तरह-तरह के कंटेंट दर्शकों से आगे परोस रहे हैं। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं। अगर आप भी रोमांटिक कहानियों के शौकीन हैं तो एम एक्स प्लेयर और जियो सिनेमा पर इन वेब सीरीज का फ्री में आनंद उठा सकते हैं।

 

फ्लेम्स

एम एक्स प्लेयर पर मौजूद वेब सीरीज फ्लेम्स में पहले प्यार की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में रित्विक सहोर और तान्या मानिकतला स्टूडेंट का किरदार निभाते नजर आए हैं। इस सीरीज को आईएमडीबी की 9.3 रेटिंग मिली है।

 
विज्ञापन

2 of 7
बारिश  - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश 

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी और आशा नेगी स्टार वेब सीरीज बारिश जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

 
विज्ञापन

3 of 7
पवन एंड पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

पवन एंड पूजा

साल 2020 में आई वेब सीरीज पवन एंड पूजा एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है। 7.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस सीरीज में गुल पनाग, शरमन जोशी, दीप्ति नवल और महेश मांजरेकर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

4 of 7
करले तू भी मोहब्बत - फोटो : सोशल मीडिया

करले तू भी मोहब्बत

टीवी अभिनेता राम कपूर और अभिनेत्री साक्षी तंवर अभिनीत सीरीज करले तू भी मोहब्बत भी एम एक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त देखी जा सकती है। इस सीरीज को 7.6 आईएमडीबी रेटिंग दी गई है।

विज्ञापन

5 of 7
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

परमानेंट रूममेट्स

मशहूर वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स भी एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है। इस सीरीज में अभिनेता सुमित व्यास और निधि सिंह मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

विज्ञापन

6 of 7
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल

मशहूर रोमांटिक वेब सीरीज में से एक ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसे आईएमडीबी रेटिंग 9 मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदौरी इश्क - फोटो : MX player

इंदौरी इश्क

एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध वेब सीरीज इंदौरी इश्क को रोमांस के शौकीन दर्शक बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें