फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला और निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Sat, 04 Sep 2021 12:17 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला आज पंचतत्व में विलीन हो गए। नम आंखों से उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट गया। उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल ने अंतिम क्रिया की पूजा की। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत को झटका लगा है। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ कि सिद्धार्थ अचानक इस दुनिया से चले गए। अपने पसंदीदा सितारे को अंतिम विदाई देते हुए फैंस की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। उनकी सबसे करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी बदहवास हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही वो लगातार रो रही हैं।

Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

2 of 5
मणिरत्नम
निर्देशक मणिरत्नम की टीम पिछले कई महीनों से 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। चूंकि ये एक पीरियड वॉर फिल्म है, इसलिए शूटिंग के दौरान घोड़ों का इस्तेमाल किया लेकिन दुर्घटनावश एक घोड़े की मौत हो गई। इसके बाद PETA ने मणिरत्नम के प्रोडक्शन हाउस और घोड़े के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसके बाद पशु कल्याण बोर्ड ने मणिरत्नम को पूछताछ के लिए बुलाया है।

पोन्नियिन सेलवन: निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ शिकायत दर्ज, शूटिंग के दौरान हुई थी घोड़े की मौत
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ सागर - फोटो : SELF
मनोरंजन जगत की जगमगाती दुनिया के पीछे छिपी कई बातें जब सामने आती हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी क्लास' से मशहूर हुए कॉमेडियन सिद्धार्थ को फिर से ड्रग्स की आदत लग गई है। हाल ही में सिद्धार्थ पुलिस को बहुत बुरी हालत में मिले जिसके बाद उन्होंने उनकी मां को फोन किया। बता दें कि सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी मां ने बताया कि सिद्धार्थ बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। 

ड्रग्स की लत: बुरी हालत में पुलिस को मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, मां ने कहा- रिहैब सेंटर में करवाया है भर्ती

4 of 5
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर का आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उनके फैंस और टीवी के साथी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। श्मशान घाट के बाहर मौजूद जमा भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी भी अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।

VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के वक्त संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी को पुलिस ने मारा थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह प्रवर्तन निदेशालय की डायरेक्टर एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने पहुंच गई हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया था।

ड्रग्स मामला: ईडी के दफ्तर पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, चार साल पुराने मामले में होनी है पूछताछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें