एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर दिन सेलेब्स से जुड़े अपडेट आते रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से की थी। हाल ही में रिलीज दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टार फिल्म पठान इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की तारीफ में पढ़े कसीदे, अभिनेत्री को बताया फिल्म की तीसरी हीरो
विज्ञापन
3 of 11
रोनित रॉय, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अभिनय का दमखम दिखा चुके अभिनेता रोनित रॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जोर शोर से फिल्म को प्रमोट करने में भी लगी हुई है और इसी क्रम में जब सितारे कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तो रोनित रॉय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे करण जौहर की वजह से उनके हाथ से ऑस्कर विजेता हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म निकल गई थी। Ronit Roy: करण जौहर की वजह से रोनित रॉय के हाथ से निकली थी हॉलीवुड फिल्म, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने दिया था ऑफर
4 of 11
शाहरुख खान, हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं और अभी भी इसको लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और तमाम सेलेब्स भी फिल्म जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी 'पठान' बन एक्शन अवतार में नजर आने वाले शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। Pathaan: पठान बन धमाल मचाने वाले शाहरुख के फैन हुए हंसल मेहता, बोले- अच्छे फिल्म को ज्यादा देर नहीं रोक सकते
विज्ञापन
5 of 11
विजय, एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरहिट निर्देशक और एक्टर की जोड़ी की बात करें तो जेहन में सबसे पहले एटली और विजय का नाम आता है। दोनों की जोड़ी ने जितनी बार भी साथ फिल्में बनाई हैं, सभी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही हैं। दोनों फिल्म थेरी, बिगिल और मेर्सल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बड़े बजट की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। Atlee: 'जवान' के बाद विजय के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी में एटली, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!
विज्ञापन
6 of 11
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने की तैयारी में हैं। विजय सेतुपति अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। विजय सेतुपति अब एक बार फिर आने वाली वेब सीरीज 'फर्जी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इन दिनों विजय सेतुपति को पैन इंडिया स्टार कहा जा रहा है, लेकिन इस बात पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। Vijay Sethupathi: 'पैन इंडिया स्टार' का टैग लगने पर नाराज हुए विजय सेतुपति, कहा- मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं
विज्ञापन
7 of 11
शाकुंतलम
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पिछले दिनों सामंथा ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस काफी निराश हो गए थे। पिछले दिनों सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म शांकुतला की कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शांकुतलम की रिलीज डेट को फिर से बदल दिया गया है। Shaakuntalam: फिर बदल गई सामंथा की 'शांकुतलम' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा दायर चंडीगढ़ कोर्ट केस में आज सुनवाई होगी। जी हां, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें एक्ट्रेस पर एक पंजाबी फिल्म को पूरा न करने और बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ फिल्म को लेकर हुए नुकसान के रूप में 1 करोड़ रुपए की भरपाई की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी आज सुनवाई होगी। Harnaz Kaur: पूर्व मिस यूनिवर्स के हरनाज कौर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, उपासना सिंह ने दर्ज की थी याचिका
ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीते दिनों जहां अभिनेत्री की मां का निधन हो गया था, तो अब वह पति आदिल दुर्रानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर दी है। इसके साथ ही राखी ने कहा कि आज आदिल उन्हें घर में मारने के लिए आए थे, जिसके बाद ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। Rakhi Sawant: राखी सावंत की शिकायत पर गिरफ्तार हुए पति आदिल दुर्रानी, ऑडियो जारी कर ड्रामा क्वीन ने की पुष्टि