फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रिलेशनशिप पर अदिति का बेबाक बयान और रैंप वॉक को लेकर शनाया हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 12 Mar 2023 07:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अदिति राव हैदरी, शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
वेटरन संगीतकार-गायक ए आर रहमान भी ऑस्कर 2023 के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच गायक ने ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जान फैंस खुशी से झूम उठे हैं। गौरतलब हो कि ए आर रहमान 'द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' के सदस्य भी हैं।
Oscars 2023: ए आर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा
विज्ञापन

3 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक्टर सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा करने या सफाई पेश करने की जरूरत नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Aditi Rao Hydari : सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अदिति का बड़ा खुलासा, बोलीं- कुछ चीजें पवित्र हैं


 

4 of 11
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर और अभिनेत्री यामी गौतम के पति आदित्य धर 12 मार्च 2023 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मशहूर राइटर-डायरेक्टर के फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी आदित्य को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, पति के खास दिन पर यामी गौतम ने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 
Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई
विज्ञापन

5 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर के लिए नामांकित हैं, इसलिए अभिनेता वैश्विक स्तर पर फिल्म को बढ़ावा देने का कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। इस समय वह अमेरिका में अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की और बताया कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में क्या सोचते हैं।
Ram Charan: राम चरण ने जताई हॉलीवुड में डेब्यू की इच्छा! इस एक्ट्रेस के साथ करना चाहते हैं काम
विज्ञापन

6 of 11
शनाया कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। शनाया ने अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन मीडिया में वह अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में, शनाया लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी और रैंप वॉक पर भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर शनाया के लुक ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला खड़ा कर दिया।
Shanaya Kapoor: लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक को लेकर ट्रोल हुईं शनाया कपूर, लोग बोले-प्लास्टिक की गुड़िया
विज्ञापन

7 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
फिल्मी दुनिया का सबसे अवॉर्ड ऑस्कर 2023 शुरू होने में चंद ही लम्हे और बचे हैं। इस अवॉर्ड शो का इंतजार केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सभी देशों को भी है। इस बार भारत से तीन फिल्मों को ऑस्कर की रेस में शामिल किया गया है। इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म भी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है, लेकिन यह कोई भारतीय फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है। जैकलीन इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने अमेरिका पहुंच गई हैं, जहां से उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है।
Oscar 2023: ऑस्कर से पहले अपने आउटफिट को लेकर छाईं जैकलीन, इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है अभिनेत्री की फिल्म

8 of 11
हनी सिंह - फोटो : social media
सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। काफी समय के बाद सिंगर ने अपने नए गाने के जरिए वापसी की है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर बीते दिनों अपनी पत्नी के साथ तलाक को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। हाल ही में हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर एक सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं। 
Honey Singh: परफॉर्मेंस के दौरान सफाई कर्मी के साथ हनी सिंह ने किया डांस, इस वजह से हो गए ट्रोल

9 of 11
सीमा पाहवा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों की लिस्ट में सीमा पाहवा का नाम भी शामल किया जाता है। वह अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। बातचीत के दौरान जब सीमा से पूछा गया कि क्या वह धूम्रपान करती हैं। इस सवाल पर उन्होंने कई रोचक बातें बताईं। 
Seema Pahwa: पर्स में सिगरेट का पैकेट क्यों रखती थीं सीमा पाहवा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : social media
नोरा फतेही और अक्षय कुमार अभिनेत्री मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी और अपारशक्ति खुराना के साथ 'द एंटरटेनर्स टूर' के लिए अमेरिका में हैं। ये कलाकार अलग-अलग शहरों में लाइव दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इससे पहले अटलांटा में पहले शो में अक्षय और नोरा ने अपने बैक-टू-बैक डांस परफॉर्मेंस दिए थे। अब ऑकलैंड में होने वाला अक्षय और नोरा का लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगा। दरअसल, अक्षय कुमार के 'द एंटरटेनर्स शो' का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया है।
Akshay-Nora: अक्षय-नोरा का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ के कारण रद्द, आयोजक बोले- खतरे में नहीं डाल सकते जान
विज्ञापन

11 of 11
सुकेश चंद्रशेखर,जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही का भी नाम शामिल है। अब खबर आ रही है कि आरोपी सुकेश पर एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण आनंद कुमार करने जा रहे हैं। बता दें कि इस मामले में आनंद कुमार जेल भी पहुंचे थे। यहां पहुंच कर उन्होंने जेल के अधिकारियों से सुकेश की पूरी कहानी भी जानी है।
Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म, नोरा और जैकलीन भी निभाएंगी मुख्य भूमिका?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें