फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari : सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अदिति का बड़ा खुलासा, बोलीं- कुछ चीजें पवित्र हैं

Sun, 12 Mar 2023 06:55 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक्टर सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा करने या सफाई पेश करने की जरुर नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान, अदिति ने अपने लव लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टर के साथ अपने रिलेशनशिप को संबोधित करने की आवश्यकता नहीं महसूस होती है। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह सिद्धार्थ के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों को दूर करना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, “क्यों? नहीं, हवा को साफ करने के लिए क्या है? साफ करने के लिए कोई हवा नहीं है। मुझे बस ऐसा क्यों लगता है। कुछ चीजें हैं जो पवित्र हैं, और आप उनके बारे में नहीं बोलना चाहते हैं इसलिए आप नहीं बोलते हैं। और लोग वैसे भी मान लेते हैं जो वे मान लेना चाहते हैं। तो उन्हें रहने दो, कोई बात नहीं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अदिति ने एक प्यारा वीडियो जारी किया, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ तमिल गाने "तुम तुम" पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनके फैंस को वीडियो में सिद्धार्थ के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रहीं हैं।

4 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने फोन में सिद्धार्थ का नाम किस नाम से सेव किया है तो अदिति ने जवाब दिया, "टीएसआई।" वहीं, उनसे एक और सवाल पूछा गया कि अगर वह दो और लोगों के साथ लिफ्ट में फंस जाती हैं तो वह किसे चुनेंगी, अदिति ने कहा, "सिद्धार्थ, क्योंकि वह काफी फनी है और रणवीर सिंह क्योंकि वह भी बहुत फनी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, तेलुगु फिल्म महा समुद्रम की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया। अभिनेताओं को अक्सर मुंबई में एक साथ देखा जाता है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति राव हैदरी ने हाल ही में जी 5 की सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने 'अनारकली' की भूमिका निभाई। वहीं, नसीरुद्दीन शाह ने मुगल सम्राट 'अकबर' का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें- Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें