फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: निर्देशक टी रामा राव का निधन और ओटीटी पर इस दिन आएगी ‘गंगूबाई’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 20 Apr 2022 08:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
T Rama Rao Passes Away, Gangubai Kathiawadi - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। आयु संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका बुधवार तड़के निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना एक बयान जारी करके दी है। टी रामा राव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम चेन्नई में होगा। टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

T Rama Rao Passes Away: मशहूर निर्देशक टी रामा राव का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 10
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में आलिया के काम को भी काफी सराहा गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। आलिया भट्ट की यह फिल्म अब ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

Gangubai Kathiawadi : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद  OTT पर आएगी गंगूबाई, जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
विज्ञापन

3 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media
लंबे समय से हो रही चर्चाओं के बाद कल यानी 19 अप्रैल को रोहित शेट्टी ने आखिरकार ये ऐलान किया था कि वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली कॉप ड्रामा लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। कल इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद आज रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की पहली झलक साझा की है। इस वीडियो में अभिनेता सिद्धार्थ का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

India Police Force: अक्षय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला रोहित शेट्टी का साथ, बरसाएंगे ताबड़तोड़ गोलियां

4 of 10
सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बहू बबीता कपूर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर की शादी के सेलिब्रेशन के बाद अब पूरा कपूर खानदान एक बार फिर एक जगह जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो गया है। पूरा परिवार बबीता के जन्मदिन के मौके पर रणधीर कपूर के घर पहुंचा। अपनी मां के जन्मदिन के जश्न को और खास बनाने के लिए करिश्मा, करीना और कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी रणधीर कपूर के घर पहुंचे। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Babita Kapoor Birthday: मां का जन्मदिन मनाने पहुंची कपूर सिस्टर्स, लंच डेट पर मस्ती करते वायरल हुई तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 10
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media
निर्देशक एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के हीरो जूनियर एनटीआर एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। 'आरआरआर' ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। रिलीज के 24 दिन बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Jr NTR: राम चरण के बाद अब जूनियर एनटीआर ने उठाया बड़ा कदम, 21 दिनों तक करेंगे यह काम
विज्ञापन

6 of 10
शांति प्रिया निभाएंगी सरोजनी नायडू का किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हुए अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया को 1994 में फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में आखिरी बार देखा गया लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी ही बनाए रखी। करीब 28 साल से शांतिप्रिया पर्दे से दूर है। हालांकि बीच में वह धारावाहिक ‘द्वारकाधीश’ में दिखाई दी थीं लेकिन बड़े पर्दे से वह तभी भी दूर ही रहींI पिछले साल चर्चा थी कि उन्हें ‘बिग बॉस’ का प्रस्ताव मिला है। लेकिन शो शुरु हुआ तो वह उसमें भी नजर नहीं आईं। पिछले 31 साल में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देश के सबसे बड़े ब्रांड्स में शुमार हुए। फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी इमेज एक कमाऊ सितारे की बनी और तमाम सामाजिक और संदेशपरक फिल्मो के जरिये उनका नाम भी खूब हुआ। अक्षय कुमार की पहली फिल्म की ये हीरोइन अब फिर से वापस आ रही है, कब, कहां कैसे, चलिए आपको बताते हैं।

Shanti Priya: कमबैक को तैयार अक्षय कुमार की पहली फिल्म की पहली हीरोइन, करेंगी देश की इस दिग्गज नेता का रोल
विज्ञापन

7 of 10
निमरत कौर - फोटो : Instagram
फिल्म 'दसवीं' में अभिनेत्री निमरत कौर को बिमला देवी के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बिमला देवी के किरदार को निभाना के लिए निमरत को 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। अब निमरत ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी अभी और पहले की तस्वीर दिखाई है। निमरत कौर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर किए, जिसमें वह एक ही आउटफिट पहने दिख रही हैं।

Nimrat Kaur: निमरत के लिए आसान नहीं था ‘दसवीं’ की 'बिम्मो' बनना, मोटापे की तस्वीरें शेयर कर ट्रोल्स को दिया जवाब

8 of 10
द ग्रेट खली के साथ अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो फोटो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड फेमस हैवी वेट चैंपियन द ग्रेट खली से लंबा कैसे दिखे इसकी तरकीब निकाली है। उन्होंने तस्वीरें जैसी ही सोशल मीडिया पर शेयर की वो वायरल हो गईं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर खली से साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में 1.68 मीटर लंबे अनुपम खेर 2.16 मीटर लंबे खली के सामने बौने नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरी ही फोटो में उन्होंने खली से लंबे दिखने का तरीका निकाल लिया और खली से लंबे दिखने लगे।

Social Media: अनुपम खेर ने ढूंढ लिया द ग्रेट खली से लंबे दिखने का तरीके, तस्वीरें देख नहीं रुकेगी हंसी

9 of 10
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स देशभर में काफी पसंद की गई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड कायम किए थे। कश्मीर में हुए अत्याचार की कहानी बयां करती इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसीबीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई हैं।  हाल ही में फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि देश में धमाल मचाने के बाद अब उनकी फिल्म विदेश में भी तहलका मचाने को तैयार है।

The Kashmir Files: जल्द ही इस्राइल में रिलीज होगी ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
 
विज्ञापन

10 of 10
आशा भोसले-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
स्वर कोकिला अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने गानों के जरिए आज भी अपने फैंस के बीच मौजूद हैं। लता मंगेशकर की आवाज सुनकर उनके चाहने वाले अक्सर भावुक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स के सेट पर जब उनकी छोटी बहन आशा भोसले इस शो में पहुंचीं। आशा को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों को लता मंगेशकर की याद आ गई। आशा भी अपनी बड़ी बहन के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं।

DID Little Master: लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुईं आशा भोसले, बोलीं- दीदी हमेशा मेरे साथ हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें