फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Vamps: बेहद ग्लैमरस हैं टीवी की ये विलेन्स, खूबसूरती में देती हैं लीड एक्ट्रेस को टक्कर

Wed, 20 Apr 2022 07:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा हो या टीवी जगत, एक समय हुआ करता था, जब किरदार के हिसाब से विलेन का लुक भी खतरनाक रखा जाता था। बात करें भारतीय टीवी सीरियल की तो कहानी ज्यादातर परिवार पर आधारित होती है और कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उसमें एक ऐसा विलेन होता है, जो उनके परिवार को बर्बाद करने पर तुला होता है, लेकिन ज्यादातर टीवी शोज में महिला विलेन्स ही नजर आती हैं, जो लीड एक्ट्रेस के लिए एक के बाद एक मुश्किलें खड़ी करती रहती हैं। आज हम बात करेंगे टीवी की ऐसी महिला खलनायिकाओं के बारे में जो सीरियल में ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी उन्हें कांटे की टक्कर देती हैं और इनका ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।

अनुपमा: काव्या उर्फ मदालसा शर्मा
स्टार प्लस का शो अनुपमा इस समय दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और यही वजह है कि शो कई हफ्तों से लगातार टीआरपी में भी पहले नंबर पर काबिज है। इस शो में मदालसा शर्मा विलेन काव्या की भूमिका में हैं। सीरियल में भले ही भले ही अनुपमा वाहवाही लूटती दिखती है, लेकिन खूबसूरती के मामले में मदालसा सबको पीछे छोड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रूही चतुर्वेदी - फोटो : insta
कुंडली भाग्यः शर्लिन उर्फ रूही चतुर्वेदी
सीरियल कुंडली भाग्य में जितना दमदार किरदार श्रद्धा आर्या यानी प्रीता का है, उतनी ही दमदार विलेन की भूमिका में शर्लिन यानी रूही चतुर्वेदी नजर आ रही हैं। खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में भी रूही किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा मालवीय - फोटो : insta
उडारीयां जैस्मीन उर्फ ईशा मालवीय
टीवी सीरियल उडारियां भी फैंस को खूब पसंद आता है। इस शो में जैस्मीन यानी ईशा मालवीय विलेन के किरदार में दिख रही हैं, जिसने अपनी ही बहन की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी थी। ईशा भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं।

4 of 5
अनीता हसनंदानी
ये है मोहब्बतें शगुन उर्फ अनीता हसनंदानी
स्टार प्लस का सीरीयल ये है मोहब्बतें भले ही अब ऑफ एयर हो चुका है लेकिन इसके किरदार आज भी सभी को याद हैं। जितनी खूबसूरत इस शो की लीड एक्ट्रेस रहीं दिव्यांका त्रिपाठी लगती हैं, इस सीरियल में विलेन शगुन की भूमिका में नजर आने वाली अनीता हसनंदानी भी उतनी ही ग्लैमरस हैं। बता दें कि अनीता हसनंदानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली गुप्ता - फोटो : insta
कुबूल हैः बिल्लो रानी उर्फ आम्रपाली गुप्ता
जी टीवी के सीरियल कुबूल है में आम्रपाली गुप्ता ने विलेन बिल्लो रानी के किरदार में लीड एक्ट्रेस की जिंदगी में खूब तबाही मचाई थी। इस शो में वह  बेहद ही दमदार विलेन की भूमिका में थीं। इसके अलावा 'इश्कबाज' सीरीयल में भी आम्रपाली विलेन के किरदार में दिखाई दी थीं। फिलहाल खूबसूरती के मामले में भी आम्रपाली लीड एक्ट्रेसेस को कांटे की टक्कर देती हैं और टीवी की ग्लैमरस विलेन्स में शुमार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें