फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'अवतार 2' की OTT पर दस्तक और कुशा कपिला के फोटोज का गलत इस्तेमाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 08 Mar 2023 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अवतार 2, कुशा कपिला - फोटो : social media
सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भोला' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'भोला' साल 2019 में आई तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। 'कैथी' मैं अभिनेता कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कार्थी बीते साल 'पोन्नियिन सेल्वन- 1' एक में नजर आए थे। 'कैथी' की खासियत यह भी है कि वह तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज के 'लौकी यूनिवर्स' की पहली फिल्म थी, जिसकी दूसरी फिल्म कमल हासन, फहाद फाजिल और विजय सेठूपति स्टारर 'विक्रम' है। बीते साल विक्रम ने अपना खूब जलवा दिखाया और हिंदी की जनता ने भी फिल्म को खूब सराहा। अब 'कैथी' के सामने 'भोला' की कहानी कितनी टिकाऊ है? इस बारे में अजय देवगन ने खुलासा किया है।
Bholaa: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का

 

विज्ञापन

3 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कथिक फिल्म क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट्स की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि बॉलीवुड का बिजनेस सिर्फ गॉसिप से चलता है। यूजर्स केआरके के इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
KRK: केआरके ने फिल्म इंडस्ट्री पर फिर साधा निशाना, बोले- सिर्फ गॉसिप पर चलता है बॉलीवुड का बिजनेस

4 of 11
कुशा कपिला - फोटो : Social media
अभिनेत्री कुशा कपिला ने एक डेटिंग ऐप से एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल प्रोफाइल फोटो पर किया गया था यानी कि अभिनेत्री के नाम की फेक प्रोफाइल बनाई गई थी। स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसे उनकी पहचान की चोरी बताई। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से उस प्रोफाइल की भी रिपोर्ट करने को कहा है। डेटिंग ऐप पर सना के नाम से अभिनेत्री की तस्वीरें लगाकर फेक प्रोफाइल बनाई गई है।
Kusha Kapila: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद
विज्ञापन

5 of 11
अवतार 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जेम्स कैमरून  की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। थिएटर्स में गदर काटने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह साइंस फिक्शन फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। अब जल्द ही यह इंतजार तो पूरा होने जा रहा है, मगर इसमें भी एक ट्विस्ट है। आइए जानते हैं...
Avatar- The Way of Water: अब ओटीटी पर ले सकेंगे अवतार द वे ऑफ वॉटर के मजे, मगर जेब करनी पड़ेगी ढीली

विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में स्थित बंगला मन्नत में पिछले सप्ताह दो लोग अवैध रूप से घुस आए थे। जिसके बाद दोनों लोगों को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके बंगले में चोरी-छुपे घुस गये और उनके मेकअप रूम में करीबन 8 घंटे तक शाहरुख खान का इंतजार करते रहे। 
Shah Rukh Khan: मुंबई पुलिस का खुलासा, शाहरुख खान से मिलने के लिए आठ घंटे से मेकअप रूम में छिपे थे दो लोग

 

विज्ञापन

7 of 11
फिरोज खान , नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी  इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान नवाज के सपोर्ट में दिखाई दिए हैं। एक्टर ने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने पसंदीदा अभिनेता नवाज़ुद्दीन को शुभकामनाएं दी हैं। फिरोज ने आलिया के आरोपों पर नवाजुद्दीन के बयान को रीट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। फिरोज ने लिखा कि मेरे पसंदीदा एक्टर के लिए शुभकामनांए साथ ही एक बाइसप इमोजी भी लगाई है।
Feroze Khan : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

8 of 11
अजय देवगन, मोहनलाल - फोटो : Social media

दृश्यम का ओरिजिनल वर्जन और आधिकारिक रीमेक दोनों ही सुपरहिट साबित हुए। अब मोहनलाल की 'दृश्यम 3' पर काम चल रहा है और फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। जीतू जोसेफ के निर्देशन वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। जब इस फिल्म को अन्य भाषाओं में बनाया गया तो वहां भी इसका प्रदर्शन दमदार रहा। अजय देवगन की रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
Drishyam 3: मलयालम फिल्म के साथ ही हिंदी में बनेगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ करेंगे शूटिंग

 

9 of 11
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। यह फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से इसके डायलॉग फैंस की जुबां पर रहते हैं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म ने भी रिलीज के बाद से ही बंपर कमाई की है। अब दर्शकों के इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के दूसरे पार्ट का टाइटल ‘पुष्पा द रूल’ रखा गया है। अब फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो अब फिल्म में एक साउथ की एक खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री

10 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सुष्मिता आज कल अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बीते दिनों सुष्मिता ने फैंस को बताया था कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद सभी हैरान परेशान हो गए थे। लेकिन अभिनेत्री ने खुलासा किया कि खतरा अब टल चुका है और वह काम पर भी लौट आई हैं। इसी बीच आज एक बार फिर सुष्मिता सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल, वीमेंस डे के अवसर पर अभिनेत्री ने खास नोट लिखकर देश-दुनिया की महिलाओं को वीमेंस डे की बधाई दी है।
Sushmita Sen: मां...दुर्गा.. और स्त्री शक्ति... सुष्मिता ने बयां कीं महिलाओं की खासियत, लिखा- अपना ख्याल रखें
विज्ञापन

11 of 11
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नवाजुद्दीन  सिद्दीकी आज-कल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की पत्नी आलिया लगातार उन पर आरोपों की बौछार कर रही हैं। हाल ही में, नवाज ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए आलिया के आरोपों का जवाब दिया, जिसके बाद कई कंगना रनौत समेत कई सितारें नवाज के पक्ष में आ खड़े हुए थे। ऐसे में माहौल को देखते हुए आलिया ने एक बार फिर नवाज पर पलटवार किया है।
Nawazuddin-Aalia: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पोस्ट पर आलिया ने किया पलटवार, अभिनेता को बताया 'लापरवाह पिता'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें