फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: मां...दुर्गा.. और स्त्री शक्ति... सुष्मिता ने बयां कीं महिलाओं की खासियत, लिखा- अपना ख्याल रखें

Wed, 08 Mar 2023 06:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सुष्मिता आज कल अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बीते दिनों सुष्मिता ने फैंस को बताया था कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद सभी हैरान परेशान हो गए थे। लेकिन अभिनेत्री ने खुलासा किया कि खतरा अब टल चुका है और वह काम पर भी लौट आई हैं। इसी बीच आज एक बार फिर सुष्मिता सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल, वीमेंस डे के अवसर पर अभिनेत्री ने खास नोट लिखकर देश-दुनिया की महिलाओं को वीमेंस डे की बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक सुष्मिता सेन कुछ समय पहले हार्ट अटैक का शिकार हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई। इसके बाद से सुष्मिता एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। अक्सर अपनी बात मुखरता से लोगों के सामने रखने वाली सुष्मिता ने आज पूरी दुनिया की महिलाओं को वीमेंस डे के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सुष्मिता ने अपने महिला होने पर गर्व जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
सुष्मिता ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एक महिला के रूप में जन्म लेना एक आशीर्वाद है, जिसके लिए मैं हर रोज भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं!!! मेरे मन में ऊर्जा के प्रति गहरा सम्मान है और यह स्त्री शक्ति है!!! मैं उसे मां कहती हूं… मैं उसे दुर्गा कहती हूं… मैं उसे सभी महिलाओं में पहचानती और मानती हूं। ऐसे ही एक आशीर्वाद की शक्ति का एहसास करने के लिए... महिला दिवस की शुभकामनाएं!!! अपना ख्याल रखें... अपने आप को प्राथमिकता दें... अपने आप को और ज्यादा प्यार करें... अपने आप को ज्यादा व्यक्त करें... किसी को कभी भी आपको चुप न करने दें... आपकी खुशी ब्रह्मांड को ईधन देती है... अपनी शक्ति को कभी न भूलें!!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!!'

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों आए हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने अपनी सेहत में सुधार होने के बाद अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों सुष्मिता योग करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह ओपन स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'व्हील ऑफ लाइफ। मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने परमिशन दे दी है। स्ट्रेचिंग शुरू हो चुकी है। क्या मजेदार एहसास है। यह मेरी हैप्पी होली है, आपकी कैसी है? आप लोगों को ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
जहां सुष्मिता की निजी जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है, वहीं अभिनेत्री पर्दे पर धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द 'आर्या 3' में काम करती दिखाई देंगी। इसके साथ ही सुष्मिता जानी-मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के किरदार को भी पर्दे पर निभाएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाएंगी।  
Luv Ranjan: कार्तिक-रणबीर को लेकर लव रंजन ने कह दी बड़ी बात, बताया- सेट पर कौन है ज्यादा फनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें