फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सुष्मिता सेन का हुआ ब्रेकअप और बयान दर्ज कराकर लौटीं कंगना ने निकाला गुस्सा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 23 Dec 2021 08:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आए दिन कई अफवाहें और खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी बीच आज सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें सुनने को मिल रही थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी यह दावा किया जा रहा था कि रोहमन अपना सामान लेकर सुष्मिता के घर से जा चुके हैं और कुछ दिनों से अपने दोस्त के साथ रह रहे हैं इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि सुष्मिता और रोहमन का रिश्ता अब टूट चुका है। इसी बीच अब अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अब रोहमन शॉल के साथ रिलेशन में नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं।

टूटा रिश्ता : सुष्मिता सेन ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, लिखा- रिश्ता पुराना हो गया था, प्यार अभी भी है

 

विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से कानूनी पचड़े में अक्सर फंस जाती हैं। बीते दिनों कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए सिख समुदाय के लिए एक बयान दिया था, जिसके बाद कंगना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुआ। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ सिख समुदाय ने शिकायत भी दर्ज करवाई, जिसके बाद आज यानी गुरुवार को कंगना रणौत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। कंगना यहां पर लगभग सुबह 11 बजे पहुंची थीं और उन्होंने अपना बयान भी दर्ज करवाया, जिसके बाद कंगना लगभग डेढ़ घंटे बाद स्टेशन से बाहर निकलीं।

 

विज्ञापन

3 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं अपनी इसी आदत की वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। खासकर वह अपने आउटफिट और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं।

बिगड़े बोल: शादी को लेकर उर्फी जावेद ने दिया विवादित बयान, कहा- मैं मुस्लिम लड़के से….
 

4 of 10
नोरा फतेही - फोटो : Instagram

नोरा फतेही न केवल अपने डांस मूव्स के लिए बल्कि अपनी मजेदार सोशल मीडिया पर्सनालिटी के लिए भी देशभर में मशहूर हैं। वह हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो 'डांस मेरी रानी' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं और अब इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 दिसंबर को अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

 

 
विज्ञापन

5 of 10
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2020 में ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा था, लेकिन कोरोना के चलते सभी शादियों पर रोक लगा दी गई थी, ताकि कहीं पर भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो। इसी बीच कोरोना की वजह से ऋचा और अली फजल की शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद इस साल भी ऋचा और अली फजल की शादी की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि यह अफवाह भी थी को दोनों ने लॉकडाउन में शादी कर ली थी। हालांकि अली फजल ने इस बात को साफ कर दिया था कि उन दोनों ने शादी नहीं की है। फिलहाल एक बार फिर खबरें हैं कि ये कपल अब साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

 

 
विज्ञापन

6 of 10
James Franco

2018 में यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगने के बाद एक्टर जेम्स फ्रैंको ने पहली बार स्वीकारा है कि उन्होंने अपने ही छात्रों के साथ यौन संबंध बनाए थे, हालांकि वो गलत था। उन्होंने शराब की लत छूटने के बाद सेक्स की लत लगने का खुलासा करते हुए कहा, "यह शक्तिशाली ड्रग है।" जेम्स ने बताया कि उनके एक्टिंग स्कूल का उद्देश्य महिलाओं को आकर्षित करना नहीं था। वो पिछले कई सालों से अपने व्यवहार को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उस समय मेरी सोच ये थी कि अगर ये सहमति से भी है तो ठीक है। उस समय मैं स्पष्ट नहीं था। हालांकि ऐसा करने का मुझे पछतावा है।'

 

विज्ञापन

7 of 10
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' - फोटो : youtube

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी के गाने 'बेबी डॉल मैं सोने दी' को अब भी शादी पार्टियों में जमकर बजाया जाता है। इस गाने से ही सनी लियोनी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आईं थी। अब हाल ही में सनी का नया सॉन्ग 'मधुबन' लॉन्च हुआ है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया है, लेकिन अब ये गाना विवादों में फंसता नजर आ रहा है। मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सनी लियोनी को ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ यूजर्स पर आपत्ति जताते हुए इस गाने को यूट्यूब से बैन करने की मांग कर रहे हैं।

 

8 of 10
अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर किया है। एक फोटो पोस्ट कर अंकिता ने यह बताने की कोशिश की है कि भले ही वो फोटो में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं लेकिन वह असलियत में बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

 

9 of 10
फिल्म गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में अमीषा और सनी की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी। अब लंबे इंतजार के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे  पर दोबारा एक साथ नजर आएगी। 'गदर एक प्रेम कथा' के 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर 2 की शूटिंग चल रही है। ये गदर एक प्रेम कथा के आगे की कहानी होगी। अब सनी देओल ने तारा सिंह के लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

 

विज्ञापन

10 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

तीन साल पहले क्रिसमस पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आए अभिनेता सोनू सूद के प्रशंसक उसके बाद से उन्हें किसी हिंदी फिल्म में नहीं देख पाए हैं। सोनू सूद अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में एक अहम किरदार कर रहे हैं और अपने फैंस को क्रिसमस को तोहफा देते हुए सोनू सूद ने अपनी अगली फिल्म ‘फतेह’ का गुरुवार को एलान कर दिया। सोनू की एक और फिल्म कोरोना काल में ही ‘किसान’ नाम से भी घोषित हो चुकी है लेकिन उसके बारे में फिर और कुछ पता नहीं चला। अलबत्ता, ‘फतेह’ नाम की ये नई फिल्म जी स्टूडियोज बनाने जा रहा है। फिल्म का ऐलान जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटिड और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के बीच अंतिम करार पर हस्ताक्षर होने के अगले दिन हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें