फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता' और तुनिशा केस में को-स्टार का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 14 Feb 2023 07:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अली फजल, ऋचा चड्ढा, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रोज कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
जावेद खान अमरोही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। वह महज 50 साल के थे। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया था। वह पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उनको इलाज के लिए सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। 14 फरवरी की शाम 7:30 बजे उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा कब्रिस्तान में किया जाएगा।
Javed Khan Amrohi: 'लगान' फिल्म के अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन, महज 50 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 11
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस सामंथा बीते काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम को लेकर तैयारी में जुटी हुई थीं। शाकुंतलम 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में दर्शन करने के लिए पलानी मुरुगन मंदिर पहुंची थीं। दरअसल, यह मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। अभिनेत्री को यहां पर दर्शन करते हुए देखा गया है। सामंथा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर में 600 सीढ़ियां हैं, जिन्हें चढ़ने के बाद अभिनेत्री मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थी।   
Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले पलानी मुरुगन मंदिर पहुंचीं सामंथा, सिर झुकाए दिखीं अभिनेत्री

4 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूरा देश प्यार में डूबा है। सभी लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी अपने साथियों के लिए अलग-अलग ढंग से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इन सेलेब्स में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के सिंघम ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है.....अगर आप लोग सोच रहे हैं अजय ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री काजोल के लिए प्यार जाहिर किया होगा...तो थम जाएं, क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है।
Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइंस डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा
विज्ञापन

5 of 11
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड की श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज के रिश्ते का सच किसी से छुपा नहीं है। दोनों की पर्सनल तस्वीरें हो या फिर नोरा और जैकलीन की लड़ाई में अपनी प्रेमिका का पक्ष लेना सुकेश अक्सर अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ऐसा जेल में बंद होकर कर रहा है। ऐसे में वैलेंटाइन डे का मौका हो और सुकेश, जैकलीन को याद न करें ....ऐसा कैसे हो सकता है। आज प्यार के इस दिन पर सुकेश ने अभिनेत्री को कोर्ट रूम से एक प्यार भरा संदेश भेजा है। यह हम नहीं बल्कि सामने आई कुछ नई रिपोर्ट्स कह रही हैं। 
Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म को पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिल रहा है और यह अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। वहीं, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहरुख खान एक बार फिर अपने आस्क एसआरके सेशन के साथ वापस लौटे और फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए। कुछ फैंस ने वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर किंग खान से सवाल किए, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...
#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'
विज्ञापन

7 of 11
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा न सिर्फ अपने शानदार अभिनय बल्कि अपनी अनूठी कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने न केवल अपने कॉमेडी से भरपूर किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि अपने सोशल मीडिया पर भी ऋचा कॉमेडी वीडियो अपलोड करती रहती हैं। वहीं, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने पति अली फजल के लिए बेहद खास तरीके से विश किया, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

8 of 11
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर ही मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वहीं, अब तुनिशा के कोस्टार और उनके साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाले चंदन के आनंद ने भी कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं।
Tunisha Sharma: मौत से एक दिन पहले अपने को-स्टार से बात करना चाहती थीं तुनिशा, चंदन के आनंद ने खोले कई राज

9 of 11
एमएम कीरावनी - फोटो : social media
ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे जीतने का सपना हर फिल्मनिर्माता और एक्टर देखता है। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी है। वहीं, अब सोमवार को लंच का आयोजन कर 95वें ऑस्कर के लिए हुए नॉमिनेशन का जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में उन कुछ सितारों को शामिल किया गया था, जो इस बार ऑस्कर की रेस में हैं। इनमें भारत से एमएम कीरावनी, गुनीत मोंगा और शौनक सेन भी शामिल हुए थे।
Oscar 2023: ऑस्कर द्वारा आयोजित लंच में पहुंचे 'नाटू नाटू' कंपोजर एमएम कीरावनी, ये सितारे भी हुए शामिल

10 of 11
आरआरआर, जोनाथन मेजर्स - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के दिग्गज और सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक एसएस राजामौली की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' को सिनेमाघरों से उतरे काफी समय हो चला है। लेकिन इस फिल्म की चर्चाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 'आरआरआर' के डायलॉग्स से लेकर इसके गाने तक सभी कुछ देश से लेकर विदेश तक धूम मचा रहे हैं। 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके सबको हिला दिया था। 'आरआरआर' के नाटु-नाटु ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब भी जीता। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच दीवनगी देश ही नहीं विदेश में भी फैली है। इसका सबूत हाल ही में हमें तब मिला जब मार्वल यूनिवर्स के एक खूंखार विलेन ने फिल्म कलाकारों की जमकर तारीफ की।
RRR: मार्वल यूनिवर्स के खूंखार विलेन के सिर चढ़ा 'आरआरआर' का नशा, राम चरण-Jr NTR की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन

11 of 11
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेयस तलपड़े उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और वन-लाइनर्स के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले श्रेयस तलपड़े वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं पर आज पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। श्रेयस तलपड़े के ट्रोल होने के पीछे उनकी साल 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' की एक क्लिप है, जो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेता को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस बात पर रिएक्शन देते हुए श्रेयस ने हाल ही में माफी मांगी है...लेकिन सवाल उठता है कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था...? तो चलिए जानते हैं...
Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें