मनोरंजन जगत में इन दिनों भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही नॉर्थ और साउथ में भाषा को लेकर बहस चल रही है।
मनोरंजन जगत में इन दिनों भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही नॉर्थ और साउथ में भाषा को लेकर बहस चल रही है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच राष्ट्रीय भाषा को लेकर शुरू हुई बहस आए दिन नया मोड़ ले रही है। इस मामले में कई सेलेब्स खुलकर अपनी राय रख चुके हैं, वहीं अब इस कड़ी में सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है।
कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉकअप इस समय काफी चर्चा में है। इस शो में कंटेस्टेंट के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा और चौंका देने वाले सीक्रेट देखने और सुनने को मिल रहे हैं। तीन हफ्ते पहले शुरू हुआ शो धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच रहा है। 7 मई को शो का फिनाले होने वाला है और उसी दिन विनर की भी घोषणा हो जाएगी। हालांकि इससे पहले कंटेस्टेंट के बीच कड़ी मुकाबला चल रहा है। आज शो से जुड़े अपडेट से पता चला है कि पूनम पांडे लॉक अप से बाहर हो गई हैं।
तेलुगू अभिनेता विश्वाक सेन इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में विश्वाक सेन एक चैनल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद इस साक्षात्कार के दौरान चीजें खराब होने के बाद टीवी एंकर द्वारा उन्हें इंटरव्यू से जाने के लिए कहा गया। मामला सोमवार का है जब अभिनेता अपनी एक फिल्म के सिलसिले में एक चैनल के इंटरव्यू में पहुंचे। इस दौरान उनका यह इंटरव्यू पूरी तरह गलत दिशा में चला गया जब अभिनेता और चैनल की एंकर के बीच बहसबाजी शुरू हो गई।
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट की एक फोटो साझाकर घटना के बारे में बताया।
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पहले अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपाकर रखा था लेकिन फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर दोनों ने एक साथ एंट्री करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वहीं, अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी है।
निर्देशन विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ चलाए जा रहे हेट-कैम्पेन को उजागर करने में हमेशा से मुखर रहे हैं। 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को उजागर करने वाली फिल्म को गलत और काल्पनिक बताने के लिए, निर्देशक ने हाल ही में विकिपीडिया पर निशाना साधा था।
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म जनहित में जारी में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार फिल्म छोरी में दिखाई दी एक्ट्रेस अब जल्द ही एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इस फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बॉलीवुड वर्सेस साउथ की जंग छेड़ने के बावजूद अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ को इस विवाद से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा। अजय देवगन की इच्छा थी कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और देश के दूसरे मुस्लिम बहुल इलाकों में वह ‘ईद मुबारक’ के पोस्टर भी लगवाएं लेकिन फिल्म की मार्केटिंग टीम ने इसमें उनका खुलकर साथ दिया नहीं। अजय ने सोशल मीडिया पर जरूर ईद की मुबारकबाद अपने प्रशंसकों को दी है।
साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में चिरंजीवी हैं। उनके साथ अभिनेता सलमान खान भी दिखाई देंगे। सलमान खान की ये पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है। 'गॉडफादर' में सलमान खान और चिरंजीवी का एक डांस सॉन्ग होगा, जिसे प्रभुदेवा कोरियोग्राफ करेंगे।
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद चर्चा में बना हुआ है। दोनों के इस विवाद ने अब एक अलग रूप ले लिया है। खेसारी लाल और पवन सिंह दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। इस विवाद में दोनों के फैन भी कूद पड़े हैं। पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी लाल और उनके परिवार को धमकी दी थी, जिसका वीडियो खेसारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जातिवाद पर अपना रोष प्रकट किया है।