फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कार्तिक को विवेक की सलाह और भाषा विवाद में करण जौहर की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 22 May 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कार्तिक आर्यन, विवेक अग्निहोत्री, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस कार्यक्रम में अनिल कपूर अपने मजाकिया अंदाज के कारण पूरे समय महफिल की शान बने रहे तो अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी का आनंद लूट रहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कार्यक्रम में करण जौहर, अनिल कपूर और नीतू कपूर के पैर छूकर लोगों के दिल जीत लिए। फिल्म के हीरो वरुण धवन को करण जौहर ने ‘सबसे ज्यादा परेशान करने वाला’ एक्टर बताया और पूरे कार्यक्रम में उनके हाव भाव और हरकतें भी कुछ ऐसी ही रहीं। इस कार्यक्रम में करण जौहर ने भाषा विवाद पर भी अपनी बात रखी।

Jugjugg Jeeyo Trailer Launch: अनिल कपूर ने तालमेल न बैठने पर किया तलाक का समर्थन, भाषा विवाद पर खुलकर बोले करण
विज्ञापन

2 of 10
संगीता साजिथ - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 46 साल की उम्र में किडनी संबंधित बीमारियों की वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। संगीता साजिथ ने तिरुवनंतपुरम में रविवार को अपनी बहन के घर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सिंगर गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। साउथ सिनेमा में उन्होंने कई सारे गानों को अपनी आवाज दी है। वह मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में गाना गा चुकी हैं।

दुखद: मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का 46 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से थीं पीड़ित
 
विज्ञापन

3 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' के बाद अब लोगों को कमल हासन, विजस सेतुपति और फहद फासिल की आने वाली फिल्म 'विक्रम' का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि तमिल में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म के हिंदी और तमिल वर्जन का नाम 'विक्रम हिटलिस्ट' है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कमल हासन की तारीफ की थी। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर का लिंक साझा करते हुए, रणवीर ने लिखा, "मेरे प्रतिभाशाली दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा के लीजेंड कमल हासन को चीयर्स! यह ट्रेलर आग है"।

Ranveer Singh: 'विक्रम' का प्रमोशन करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- उधर बॉलीवुड की लंका जली पड़ी और ये...

4 of 10
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर में लगातार जोखिम लेती रहीं अभिनेत्री नुसरत भरुचा रविवार को एक बड़ा जोखिम लेते हुए खुद को गंभीर रूप से घायल कर बैठीं। नुसरत की अगली फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को रिलीज होने वाली है और उसके प्रचार में शामिल होने से पहले वह अपनी एक और फिल्म, जिसका नाम अभी घोषित नहीं हुआ है, की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त है। निर्देशक शशांत शाह की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ये हादसा हुआ और उनके पैर का अंगूठा पूरी तरह मुड़ गया। नुसरत को चोट लगने के बाद सेट पर भारी अफरातफरी दिखी लेकिन उन्होंने कुछ देर बैठने के बाद दर्द निवारक गोलियां खाकर शूटिंग जारी रखी है।

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरुचा को सड़क पर भागते हुए लगी तगड़ी चोट, दर्द निवारक दवाएं लेकर कर रहीं शूटिंग
विज्ञापन

5 of 10
विवेक अग्निहोत्री-कार्तिक आर्यन-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 14.11 करोड़ रूपये की ओपनिंग की है। साथ ही कार्तिक की इस फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को सलाह दे डाली है। साथ ही उन्होंने दिल खोलकर कार्तिक की तारीफ भी की है। 'भूल भुलैया' के इस सीक्वल पर अभिनेता अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Bhool Bhulaiyaa 2: विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को दे डाली सलाह, अक्षय ने 'भूल भुलैया 2' पर दिया यह रिएक्शन
विज्ञापन

6 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद सुर्खियों में है। एक तरफ जहां सेलेब्स किच्चा सुदीप और अजय देवगन द्वारा शुरू किए गए इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के स्टार्स अपनी पैन-इंडिया फिल्म और बॉलीवुड अभिनेता साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने में बिजी हैं। ऐसे में यूजर्स बॉलीवुड पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

Akshay Kumar: साउथ बनाम बॉलीवुड के मुद्दे पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- हमारे टैलेंट पर सवाल...
विज्ञापन

7 of 10
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल भारत के लिए ये फिल्म फेस्टिवल काफी खास है। इस साल भारत को सम्मानित देश यानि कंट्री आफ आनर का दर्जा दिया गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान किसी भी देश को सम्मानित देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है। टीवी स्टार हिना खान इस साल दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। अभिनेत्री अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बार हिना खान कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी इंडो-इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर लॉन्च के लिए आई हैं। अभिनेत्री की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।

Cannes 2022: कान में हिना खान की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, नॉवेल पर आधारित है 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' की कहानी

8 of 10
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उन्हें देखकर इंस्पायर होते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह लड़कों की धुनाई करती नजर आ रही हैं। दिशा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम के अंदर जा रही हैं। इसी दौरान दो लड़के दिशा के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं और इसके बाद जो दिशा करती हैं, वो सबको चौका देता है। वह दोनों ही लड़की की जमकर धुनाई कर देती हैं।

Disha Patani: जिम में लड़कों ने छेड़ा तो दिशा पटानी ने कर दी जमकर धुनाई, फैंस बोले- टाइगर से सीखा होगा

9 of 10
sunil grover - फोटो : social media
इस समय कान फिल्म फेस्टिवल की धूम चारों तरफ मची हुई है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस फेस्टिवल के 75वें संकरण के रेड कारपेट पर भारत का परचम ऊंचा कर रखा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका साथ देने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी पेरिस पहुंच चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सुनील ग्रोवर की यह पोस्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

Cannes 2022: दीपिका को टक्कर देने कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची गुत्थी, तस्वीरें हो रही हैं वायरल
विज्ञापन

10 of 10
राखी सावंत, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद शो के बाद से ही सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। वह आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ भी एक खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं और अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। जब भी दोनों हसीनाएं साथ होती हैं तो जमकर मस्ती करती हैं। हाल ही में दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया, जहां राखी उर्फी को डांस सिखाती नजर आईं और फिर दोनों ने बेली डांस भी किया। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Urfi Javed: पार्टी में दिखा उर्फी जावेद और राखी सावंत का बेहद हॉट अवतार, बेली डांस करते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें