फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malti Chahar: बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाएंगी आईपीएल की यह मिस्ट्री गर्ल, इस स्टार संग बुनेंगी 'इश्क पश्मीना'

Sun, 22 May 2022 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल मिस्ट्री गर्ल मालती चाहर जल्द ही कृष्णा शांति प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'इश्क पश्मीना' में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेता भावीन भानुशाली के साथ जमेगी। पूर्व मिस इंडिया मालती चाहर इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। आगामी फिल्म 'इश्क पश्मीना' के जरिए मालती बतौर लीड अभिनेत्री डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन

मालती की खुशी का ठिकाना नहीं
इस फिल्म को लेकर मालती का कहना है, 'इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।' भावीन के साथ काम करने का अनुभव वाकई शानदार रहा। वह उम्दा को-स्टार हैं। हमारे निर्देशक अरविंद पाडें ने भी शानदार काम किया है। वहीं जरीना मैम ने हम सभी के साथ काम करते हुए काफी धैर्य दिखाया। बता दें कि भावीन और मालती के अलावा, फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब, बृजेंद्र काला, कायनात अरोड़ा, गौरिका मिश्रा, विजय मिश्रा, सुनील यश चौरसिया और विक्रम जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म पूरी तरह से शूट हो चुकी है और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

भावीन ने दिल खोलकर की मालती की तारीफ
फिल्म में मालती के अपोजिट मुख्य किरदार निभा रहे भावीन भानुशाली को टीवी शो 'दे दे प्यार दे', 'वेलपंती' और 'ए.आई. शा: माई वर्चुअल गर्लफ्रेंड' में देखा जा चुका है। इस फिल्म में काम करने को लेकर भावीन का कहना है, 'फिल्म 'इश्क पश्मीना' में मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे निभाया है। अपनी को-कलाकार मालती के साथ काम करना काफी मजेदार रहा। वह बहुत प्यारी इंसान हैं। वहीं जरीना मैम ने हमें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम इतने वरिष्ठ कलाकार के साथ काम कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि मालती ने इस फिल्म को बनाने में अपना सबकुछ दे दिया है। वह बहुत मेहनती लड़की है। मैं उसके साथ काम करके खुश हूं। वहीं अरविंद पांडे भी इस फिल्म से मेरी तरह डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल में फिल्माया गया है
'इश्क पश्मीना' अरविंद पांडे द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी है। बता दें कि अरविंद इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी है। इसे हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्थानीय जगहों पर फिल्माया गया है। यह कृष्णा शांति प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें