फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रिलीज हुआ 'पठान' का टीजर और पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 02 Nov 2022 07:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पठान टीजर, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज का पूरा दिन शाहरुख खान के नाम रहा। आज किंग खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

2 नवंबर...यह तारीख सिर्फ किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले शाहरुख खान के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए भी बेहद खास है। इस दिन एसआरके की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस एक शाम पहले से ही 'मन्नत' के सामने जमा होना शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड के बादशाद के 57वें जन्मदिन पर भी यही हुआ। कोरोना महामारी के दो साल बाद मंगलवार को 'मन्नत' के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा और जब रात करीब 12 बजे फैंस को शाहरुख खान का दीदार हुआ तो आतिशबाजी होना शुरू हो गई।

SRK Birthday: जन्मदिन पर मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, शाहरुख खान का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न

विज्ञापन

3 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। अभिनेता की पत्नी ने दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें बच्चा गिराने का फैसला लेने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उन्हें आत्महत्या तक करने के लिए उकसाया है। 

Pawan Singh: 'आत्महत्या के लिए उकसाया, बच्चा गिराने पर किया मजबूर', पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

4 of 11
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या जानते हो तुम पठान के बारे में...? तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं है...लेकिन अब पठान की खबर सबको है और पठान का ठिकाना भी सबको पता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है और अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया है। एक्शन से भरपूर टीजर इतना जबरदस्त है कि इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर

विज्ञापन

5 of 11
Blue tick memes - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। काफी दिनों से खबर थी कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स से हर महीने शुल्क लिए जाएंगे जिसे अब नए मालिक एलन मस्क ने भी कंफर्म कर दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये देने होंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, हालांकि सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को लंबे वीडियो शेयर करने, ट्वीट को एडिट करने जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलेंगे। एलन मस्क के इस एलान के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है

विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के लुक, एक्टिंग और अंदाज के दर्शक दीवाने हैं। सुपरस्टार को फैंस सिर आंखों पर बिठाते हैं। यही वजह है कि एसआरके के जन्मदिन के मौके पर उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ गई है। इस दौरान किंग खान ने भी बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया और बाहें फैलाने वाला अपना सिग्नेचर पोज भी दिया, जो वह अपनी अधिकांश फिल्मों में भी दे चुके हैं। अक्सर फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर शाहरुख खान को इस आइकॉनिक सीन का आइडिया मिला कहां से?  हम आपको इस सीन के शुरुआत की कहानी बताएंगे, लेकिन उससे पहले बता दें कि शाहरुख के इस सीन का 'लाल सिंह चड्ढा' से भी एक कनेक्शन है। आइए जानते हैं...

Shah Rukh Khan: आमिर खान से सीखा था शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज? बाद में यही बन गया किंग खान की पहचान

विज्ञापन

7 of 11
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। कोरोना महामारी की वजह से तीन साल बाद अपने देश लौटीं प्रियंका सुर्खियाें में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को पल-पल की जानकारी दे रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री की जिस पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह थी गुजरात में हुए हादसे से जुड़ी पोस्ट। प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया है।

Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...

8 of 11
पठान का नया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज करने के बाद फैंस को एक और तोहफा दिया है। जी हां, शाहरुख ने 'पठान' का नया पोस्टर भी जारी कर दिया है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में किंग खान काफी जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी नए पोस्टर में नजर आ रहे हैं।

Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर

9 of 11
एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और फिल्म निर्माता अंशुमन झा शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे इंतजार के बाद उत्तरी कैरोलिना में एक निजी शादी समारोह में अंशुमन झा और एथलीट सिएरा विंटर्स ने शादी रचाई है। शादी समारोह के दौरान सिएरा के पिता उन्हें झील के किनारे ले गए, जहां दूसरी तरफ अंशुमन उनका इंतजार कर रहे थे। अंशुमन झा और सिएरा ने खुले गगन के तले फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी समारोह में कुछ करीबी ही शामिल हुए। 

Anshuman Jha Wedding: एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा, झील किनारे फिल्मी अंदाज में रचाई शादी

10 of 11
डिसेनचांटेड - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने "डिसेनचांटेड" का नया ट्रेलर जारी कर दिया है। यह संगीतमय कॉमेडी "एनचांटेड" की अगली कड़ी है। फिल्म में एमी एडम्स, पैट्रिक डेम्पसी, इदीना मेन्जेल, जेम्स मार्सडेन, माया रूडोल्फ, गैब्रिएला बाल्डैचिनो, यवेट निकोल ब्राउन और जयमा मेस नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एडम शैंकमैन ने किया है। 18 नवंबर से इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

Disenchanted: डिसेनचांटेड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से ओटीटी पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

विज्ञापन

11 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, वह एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। जहां उन्होंने अब तक ट्वीटर के पुराने सीईओ से लेकर कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है तो वहीं उन्होंने हाल ही में घोषणा की है कि जिन लोगों के पास भी ब्लू टिक होगा, उन्हें हर महीने के 8 डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 600 रुपये शुल्क देना होगा। ये जानकारी सामने आते ही यूजर्स से लेकर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। अब हर बात पर अपनी राय रखने के लिए मशहूर केआरके ने ब्लू टिक पर चार्ज लगाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

KRK: केआरके ने ब्लू टिक पर चार्ज लगाने को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'एलन मस्क लाइफ टाइम मेंबरशिप फीस भी बताएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें