फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जावेद अख्तर पर फिर भड़का PAK और ओटीटी पर धमाल मचाएगी SRK की 'पठान', पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 15 Mar 2023 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जावेद अख्तर, पठान - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : istock
बॉलीवुड में अक्सर कोई न कोई पार्टी और सेलिब्रेशन होता रहता है, जिसमें तमाम कलाकार शिरकत करते हुए नजर आते हैं। इन पार्टीज को लेकर तापसी पन्नू ने हाल ही में बात की है। उन्होंने इस ग्रैंड पार्टी के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की पार्टीज में सभी कलाकार खाली हाथ ही पहुंचते हैं। 
Taapsee Pannu: बॉलीवुड पार्टीज को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, बोलीं- कोई गिफ्ट लेकर नहीं जाता
विज्ञापन

3 of 11
समीर खख्खर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार अदा करके घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता समीर खख्खर का निधन हो गया है। समीर खख्खर सांस की तकलीफ व अन्य मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। कल दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी से जंग हार गए।
Sameer Khakhkhar: नहीं रहे अभिनेता समीर खख्खर, दूरदर्शन के सीरियल नुक्कड़ में खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

 

4 of 11
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए दर्शक काफी उतावले हैं। इस फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट फैंस को खूब पसंद आया था, यही वजह है कि तीसरे पार्ट के लिए लोगों का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। फैंस एकबार फिर बहुत जल्द इस तिकड़ी को साथ देखना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि संजय दत्त भी इस फिल्म में एंट्री करने जा रहे हैं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर संजय दत्त का फिल्म में क्या रोल होने वाला है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में इस भूमिका में नजर आएंगे संजय दत्त, खुद किया किरदार का खुलासा

 

विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
रील लाइफ में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक विलेन का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो निकले। कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता की दरियादिली देखकर लोगों ने उन्हें अपना रियल हीरो मान लिया है। सोनू सूद अब भी अक्सर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं। अभिनेता को ऐसा करते देख बॉलीवुड गलियारों में अफवाहें गरम थीं कि सोनू सूद जल्द ही पॉलीटिक्स जॉइन करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब हाल ही में सोनू सूद ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर उठते कयासों पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा.. 
Sonu Sood: पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रहे सोनू सूद! अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान-परेशान
विज्ञापन

6 of 11
कंगना, दीपिका - फोटो : social media
बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जो अपने तीखे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इन सेलेब्स में कंगना रणौत का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में अगर कंगना अपने स्वभाव से अलग बी-टाउन के किसी भी सितारे की तारीफ में कसीदे पढ़ देती हैं, तो सोशल मीडिया यूजर्स हैरान-परेशान हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब देखने को मिला कि बॉलीवुड की क्वीन ने ऑस्कर 2023 में पहुंची डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण की खुल्लम खुल्ला तारीफ की। उसी दिन से कंगना को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे थे। लेकिन कंगना उनमें से नहीं हैं, जो लोगों की बकवास चुपचाप सुनती रहें। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रणौत ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है..
Kangana Ranaut: दीपिका की तारीफ पर कंगना को रास नहीं आए ट्रोल्स के सवाल, ऐसे बंद कर दी सबकी बोलती
विज्ञापन

7 of 11
पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही लगातार यह फिल्म धमाल मचा रही है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी बंपर कमाई की है। पठान ने सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को 50 दिनों का समय पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी यह फिल्म भारत के 800 सिनेमाघरों और दुनिया के 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में लगी हुई है। अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।
Pathaan Ott Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'पठान', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

8 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : social media

जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों गीतकार ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान को आईना दिखाया था। अब एक बार फिर से वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने पत्नी शबाना आजमी के साथ मिलकर उर्दू एल्बम 'शायराना सरताज' लॉन्च किया। जहां उन्होंने उर्दू भाषा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा- उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है। यहां उन्होंने उर्दू को हिंदुस्तान की भाषा बताया साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बंटवारे से ही निकला है। अब गीतकार के इस बयान के बाद से पाकिस्तानी भड़क गए हैं।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया भारतीय भाषा तो भड़का पाक, कहा- सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं
 

9 of 11
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
काला हिरण शिकार मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नेाई की ओर से सलमान खान को धमकी मिलती रही है। हालांकि, एक चैनल से बातचीत में लॉरेंस ने सलमान को पिछले साल धमकीभरी चिट्ठी भेजे जाने से इनकार किया है, लेकिन उसका अंदाज अभी भी धमकाने वाला ही है। उसका कहना है कि सलमान को लॉरेंस गैंग से कोई खतरा नहीं है, बशर्ते वे बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। 
Lawrence On Salman: सलमान को धमकी पर बोला लॉरेंस- शोहरत की बात होती तो शाहरुख के पास कौन सा गनमैन है?

10 of 11
हनी सिंह-गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया
आज मशहूर हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर यो यो हनी सिंह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। उससे भी दिलचस्प बात यह है कि इस डॉक्यू फिल्म को बनाने का बीड़ा ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने उठाया है। हनी सिंह पर आधारित फिल्म को गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा।
Honey Singh: हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी गुनीत मोंगा, नेटफ्लिक्स का मिला साथ
विज्ञापन

11 of 11
सतीश कौशिक, सान्वी मालू - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की मौत को एक हफ्ते का समय होने वाला है। उनकी मौत के सदमे से परिवार के लोग उबर नहीं पा रहे हैं, वहीं इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों जब से सतीश कौशिक के दोस्त और बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी सान्वी ने उनकी मौत का जिम्मेदार अपने पति विकास मालू को ठहराया है, तब से सिनेमाजगत में सनसनी मच गई है। पुलिस इस मामले में हर तरह से जांच कर रही है। वहीं विकास मालू से सतीश कौशिक की मौत के मामले में पूछताछ हो चुकी है, जिसमें उन्होंने अभिनेता की तबीयत खराब होने की बात कही थी। अब विकास की पत्नी से भी पूछताछ हो चुकी हैं और उन्होंने सारे जवाब लिखित में दिए हैं।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक मामले में सान्वी ने पुलिस को बंद लिफाफे में सौंपे सबूत, कहा- 'सच साबित होंगे आरोप'

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें